Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को लागू करने के लिए पुरजोर किए जा रहे हैं प्रयास : शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा

Updated on Wednesday, January 08, 2025 18:07 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के शिक्षा मंत्री  महीपाल ढांडा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को 2025 में क्रियान्वयन के लिए शिक्षा विभाग की पुरजोर तैयारी है। आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक, सोनीपत व गुरुग्राम में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान प्रदेश के विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और विद्यालयों के साथ-साथ शिक्षाविदों के सुझाव आमंत्रित किए जाएंगे और ऑनलाइन पोर्टल भी जारी किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री  महीपाल ढांडा आज दिल्ली में हरियाणा भवन में एनईपी के संबंध में लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग, रोहतक व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी अहम होगी, इसलिए इसको मूर्त रूप देने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है। नई शिक्षा नीति को लागू करने में हरियाणा देशभर में रोल माडल बने, इसको लेकर भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को नई शिक्षा नीति के साथ छात्रों को सीधे तौर पर जोड़ने के लिए स्कूल, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में सुझाव पेटिका रखने के निर्देश दिए, ताकि छात्रों द्वारा दिए जाने वाले सुझावों पर भी विचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्कूल, कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में सेमीनार भी आयोजित किए जाएं, ताकि विद्यार्थी नई शिक्षा नीति को आसानी से समझ सके और जहां कठिनाई हो, उसको लेकर सुझाव दे सके।  

स्वामी विवेकानंद जयंती पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर आनलाइन होगा पोर्टल जारी, इसी पर मांगे जाएंगे सुझाव

     

उन्होंने कहा कि आधुनिकता के युग में हर विद्यार्थी डिजिटल तकनीक के साथ जुड़ा हुआ है, इसलिए आनलाइन सुझाव को लेकर पोर्टल भी बनाया गया है। इस पोर्टल भी विद्यार्थियों द्वारा सुझाव दिए जा सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के सुझावों भी मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि फऱवरी 2025 में शिक्षा नीति को लेकर राष्ट्रीय स्तर की गोलमेज कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। बैठक में हायर एजुकेशन के निदेशक  राहुल हुड्डा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X