Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गलत जानकारी देने वाले अफसरों के ख़िलाफ़ होगी कार्रवाई : विपुल गोयल

Updated on Wednesday, January 08, 2025 18:07 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री  विपुल गोयल ने कहा कि विभाग के कार्यों की सही जानकारी न देने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे आज यहाँ एफएमडीए और फरीदाबाद नगर निगम के अधिकारियों की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  राजेश नागर भी उपस्थित थे।

विपुल गोयल ने काम में लापरवाही करने वाले अफसरों को चेतावनी दी कि काम में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले में काम की समीक्षा करने के बाद कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान एफएमडीए से सम्बंधित क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ ही आने वाले समय में किए जाने वाले विकास कार्यों के सम्बन्ध में भी जानकारी ली।

स्मार्ट सिटी का स्वरूप दिखना चाहिए

विपुल गोयल ने अधिकारियों को फरीदाबाद  के सेक्टर छह से सेक्टर 37 तक की सड़क के सौंदर्यकरण के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का स्वरूप दिखाई देना चाहिए। उन्होंने कहा कि उक्त सड़क फरीदाबाद का स्वरूप प्रदर्शित करती है इसलिए विस्तृत रिपोर्ट बनाएं ताकि पूरे मार्ग का सौंदर्यीकरण ढंग से हो। साथ ही उन्होंने कहा कि इस सड़क पर चौबीस घंटे पानी, बिजली की सप्लाई के साथ साथ समुचित सीवर की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की परिकल्पना साकार होती दिखाई दे, वैसी योजना पर काम करें। मंत्री ने इसके साथ ही सेक्टर 15,16,17 के साथ ही कई अन्य सेक्टरों की सड़कों के सौंदर्यीकरण के संबंध में जानकारी ली।

जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी का काम तीव्रता से करने का आदेश

बैठक के दौरान विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जेवर एयरपोर्ट से जुड़ने वाली सड़क को लेकर मंत्री विपुल गोयल ने अधिकारियों को कहा कि यह मार्ग आने वाले समय में फरीदाबाद को और तेज गति से विकास की तरफ ले जाने के लिए लाइफलाइन बनने वाला है। इस सड़क के निर्माण में आने वाली किसी भी समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालें। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक प्रस्तावित सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक अन्य वैकल्पिक सड़कों को मजबूत किया जाए। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट से कनेक्टिविटी के लिए बनाई जाने वाली सड़क के निर्माण के कार्य को तीव्रता से पूरा करने के आदेश दिए।

एफएनजी के कार्य की प्रगति की रिपोर्ट लेते हुए उन्होंने कहा कि काम में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं रहनी चाहिए। यदि कोई समस्या है तो उसका समाधान निकालने को कहा। इसके साथ सेक्टर 82/87 की सड़क को भी सीधी करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के आदेश दिए। मंत्री ने कहा कि सड़क में अनावश्यक मोड़ नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान में अप्रूव्ड योजना अनुसार ही सड़क का अलाइनमेंट करने की दिशा में आवश्यक कार्य करें।

फरीदाबाद नगर निगम में जोड़े गए गांवों में तालाबों के ओवरफ्लो की समस्या के सम्बन्ध में खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  राजेश नागर ने कहा कि कई गांवों में तालाबों में ओवरफ्लो की समस्या रहती है, उसका समाधान निकाला जाए। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री ने इस पर नगर निगम और एफएमडीए को विस्तृत योजना बनाकर स्थायी समाधान के लिए आदेश दिया।

धोखाधड़ी करने वाले बिल्डरों पर कार्रवाई का आदेश

लोगों के पैसे हड़पने वाले बिल्डरों को तलब करने के आदेश देते हुए  विपुल गोयल ने कहा कि लोगों से धोखाधड़ी करने वाले किसी भी बिल्डर को बख्शा नहीं जाएगा। इस सम्बन्ध में शिकायत लेकर पहुंचे लोगों की बात सुनने के बाद मंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिए कि सम्बंधित बिल्डर को बुलाकर उसके खिलाफ कार्रवाई करें ताकि लोगों को न्याय मिले।

इस मौके पर पूर्व मुख्य सचिव एवं एफएमडीए में विशेष जिम्मेदारी निभा रहे  डी० एस० देसी, अतिरिक्त मुख्य सचिव  ए०के० सिंह, आयुक्त एवं सचिव  विकास गुप्ता, फरीदाबाद नगर निगम कमिश्नर ए० मोना निवास, फरीदाबाद के डी०सी०  विक्रम यादव सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X