Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विधान सभा कर्मचारियों की ट्रेनिंग के लिए तैयारियां पूरी

Updated on Tuesday, January 07, 2025 18:31 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा विधान सभा की ओर से अपने कर्मचारियों की क्षमता निर्माण के लिए बुधवार से शुरू होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस सिलसिले में मंगलवार को विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने प्राइड यानी संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम के साथ बैठक की। बैठक में दो दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम की बारिकियों पर चर्चा हुई। प्राइड टीम ने विधान सभा की विभिन्न शाखाओं की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी जुटाई। कर्मचारियों की उत्कृष्टता बढ़ाने के लिए लघु अवधि पाठ्यक्रम समेत अनेक उपायों पर चर्चा की गई। बैठक के बाद कल्याण ने सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। बुधवार से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण करेंगे। 

विस अध्यक्ष ने लोक सभा के अधिकारियों के साथ की बैठक

इस दौरान लोक सभा की ओर से संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की टीम विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देगी। इस दौरान यह टीम समितियों का कामकाज, अध्ययन दौरे तथा उनकी रिपोर्ट तैयार करने की विधियों पर ट्रेनिंग देगी। विशेषज्ञ विधान सभा स्टाफ को फाइल वर्क, स्थापना शाखा की कार्यप्रणाली तथा नियमों की समुचित जानकारी भी देंगे। विधान सभा सदस्यों और कर्मचारियों के बीच व्यवहार पर उचित प्रक्रिया का पालन, कार्यालय प्रक्रिया और रिकॉर्ड प्रबंधन तथा संसदीय प्रश्नों की ड्राफ्टिंग पर भी सत्र रखे गए हैं। इस दौरान लोक सभा के विशेषज्ञ महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा तथा दूसरे महत्वपूर्ण विधायी कामकाज इत्यादि पर भी टिप्स देंगे।

बैठक में लोक सभा सचिवालय से प्राइड की निदेशक रूबी अमर, उप सचिव मिनोचा, निदेशक पार्थ गोस्वामी, उप सचिव स्वाति पार्वल, उप सचिव रश्मि रॉय, संयुक्त निदेशक (सुरक्षा) रवि गुप्ता समेत प्राइड के अनेक अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X