Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मानव त्रुटि के कारण हमारे देश में 80 प्रतिशत दुर्घटनाएं होती है : अनिल विज

Updated on Tuesday, January 07, 2025 18:30 PM IST

नई दिल्ली | देश की परिवहन प्रणाली और वाहन दुर्घटनाओं में मानव त्रुटि (ह्यूमन एरर) को कम करने के लिए हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज के सुझाव की आज केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी ने प्रशंसा की और कहा कि अनिल विज के सुझाव का वे स्वागत करते है और इस दिशा में वाहन दुर्घटनाओं में मानव त्रुटि को कम करने के साथ साथ यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए विभिन्न कदम केंद्रीय मंत्रालय उठाने जा रहा है।

वाहन चालकों को साफ सुथरा भोजन मिले और आरामदायक ठहराव का स्थान होना चाहिए ताकि वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके - विज

विज ने आज नई दिल्ली में भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी की अध्यक्षता में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक और परिवहन विकास परिषद की 42वी बैठक के दौरान हरियाणा की ओर से सुझाव दिया। इस बैठक में हरियाणा परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  अशोक खेमका भी उपस्थित रहे।

वाहन चालकों को साफ सुथरा भोजन मिले और आरामदायक ठहराव का स्थान होना चाहिए ताकि वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके : विज

सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के परिवहन मंत्रियों की बैठक के दौरान  अनिल विज ने कहा कि मानव त्रुटि के कारण हमारे देश में 80 प्रतिशत दुर्घटनाएं होती है और हमें ऐसी प्रणाली विकसित करनी चाहिए जिससे मानव त्रुटि कम से कम हो और जानमाल का नुकसान कम हो। उन्होंने कहा कि वाहन चालकों को शुद्ध और साफ सुथरा भोजन मिले और आरामदायक ठहराव का स्थान होना चाहिए ताकि अनरेस्ट (आरामदायक न होने से) होने वाली वाहन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

हरियाणा के सभी बस अड्डों में यात्रियों को साफ सुथरा खाने पीने का सामान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए : विज

विज ने कहा कि जब से वे परिवहन मंत्री बने है तब से उन्होंने हरियाणा के सभी बस अड्डों में यात्रियों को साफ सुथरा खाने पीने का सामान उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि हमने हरियाणा टूरिज्म से इस संबंध में जुड़ने के लिए कहा है ताकि यात्रियों और वाहन चालकों को सही और स्वच्छ खाने पीने की चीजें मिले। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से रेलवे में खाने पीने का सामान मिलता है उसी प्रकार से वाहन चालकों को मिलना चाहिए और इस बारे में अध्ययन होना चाहिए। इसी प्रकार, उन्होंने कहा कि वाहन चालकों और यात्रियों के लिए फ्रूट्स इत्यादि की भी सुविधा दी जा सकती है।

हरियाणा में डायल 112 की सुविधा की गाड़ियों में स्टेचर ले जाने की भी सुविधा : विज

अनिल विज के सुझाव का स्वागत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम आपके सुझाव के साथ साथ यात्रियों विशेषतौर पर महिलाओं के लिए शौचालय व्यवस्था पर जोर देने वाले हैं और एक योजना लाने वाले है ताकि महिलाओं को साफ सुथरा टॉयलेट भी मिल सके।  विज ने बैठक के दौरान बताया कि हरियाणा में वाहन दुर्घटना होने पर डायल 112 की सुविधा की गाड़ियों में स्टेचर ले जाने की भी सुविधा है ताकि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को तुरंत उपचार मिल सके।

विज का ट्रांसपोर्टरों से आह्वान - हमें अपने आप से अनुशासन के कदम उठाने होंगे जिससे अच्छे नतीजे सामने आयेंगे

उन्होंने आज की बैठक में देश की ट्रांसपोर्ट  एसोसिएशन को आह्वान करते हुए कहा कि ये सही है कि दिन में, रात में, धूप में, सर्दी में, गर्मी में यानी हर मौसम में ट्रांसपोर्ट के लोग काम करते है और ट्रांसपोर्ट क्षेत्र का देश की अर्थ व्यवस्था में अहम योगदान है लेकिन ट्रांसपोर्ट क्षेत्र को अनुशासन में लाना हम सबकी सांझी जिम्मेदारी है। इसलिए ट्रांसपोर्टरों को अपने ड्राइवर और क्लीनर्स के कार्य के घंटों, ओवर लोडिंग, ओवर साइजिंग, आदि को देखना होगा क्योंकि इन सब चीजों से भ्रष्टाचार का जन्म होता है। उन्होंने कहा कि हमें भ्रष्टाचार मुक्त समाज को आगे लेकर जाना होगा और ये ट्रांसपोर्टरों की भागीदारी के बिना मुमकिन नहीं होगा।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वे जयपुर गए थे और मार्किट में एक भी स्टूल बाहर नहीं रखा हुआ था तो पता चला कि ये निर्णय मार्किट एसोसिएशन ने लिया है जिससे सभी को लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपने आप से अनुशासन के कदम उठाने होंगे और कुछ नियम और कायदे कानून बनाने होंगे जिससे अच्छे नतीजे सामने आयेंगे।केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने हरियाणा द्वारा रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी पर किए जा रहे कार्य के क्रियान्वयन की तारीफ की

इसी तरह, आज की बैठक में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने हरियाणा द्वारा रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग फैसिलिटी पर किए जा रहे कार्य के क्रियान्वयन की भी तारीफ की कि हरियाणा द्वारा इस संबंध बेहतर कार्य किया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X