Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

एमडब्लूबी "जैसा नाम_वैसा काम"पूर्व सीएम मनोहर लाल कर चुके हैं तारीफ: धरनी

Updated on Monday, January 06, 2025 18:21 PM IST

चंडीगढ़। महज कुछ सालों के भीतर ही मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन ने अपने काम के बल पर मीडिया जगत में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। जिसकी गुंज हरियाणा ही नहीं अपितु चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश जम्मू कश्मीर पंजाब उत्तराखंड दिल्ली व देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी सुनाई दे रही है। उक्त सभी प्रदेशों में संगठन सक्रिय रूप से कम कर रहा है। जानकारी देते हुए संस्था के राष्ट्रीय  अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने बताया कि इस संगठन का जन्म  कोरोना काल के दौरान हुआ था ।

लीगल सेल बना पत्रकार साथियों  मुफ्त कानूनी सहायता देने वाला देश का पहला संगठन: धरणी

उस वक्त न जाने कितने ही लोग उक्त वैश्विक बीमारी के चलते  मौत का ग्रास बन गए। जिसके चलते न जाने कितने ही परिवारों को उनके मुखिया के जाने से रोटी के भी लाले पड़ गए। ऐसे में संगठन के संस्थापक सदस्यों द्वारा बड़ी ही गंभीरता से निर्णय लिया गया कि पत्रकार साथियों के पास तो ऐसी कोई जमा पूंजी भी नहीं है कि उनके जाने के बाद उनके परिजनों के लिए छोटी सी मदद भी किसी प्रकार से की जा सके।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अनिल विज बने संस्था की रीढ़

धरनी ने बताया कि तत्कालीन गृहमंत्री अनिल विज ने दिल खोलकर संस्था की आर्थिक रूप से सबसे पहले मदद की। इसके बाद संगठन अपने पैरों पर खड़ा हो सका। उसके बाद कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सहित सरकार के कई मंत्रियों ने संस्था को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम किया। इसी प्रकार तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी संस्था को मजबूत बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी उन्होंने तो संस्था के काम को देखते हुए यह तक कहा था कि मीडिया वेलबिंग संगठन जैसा काम _वैसा नाम अर्थात नाम के अनुरूप ही कार्य कर रही है।

निशुल्क कानूनी सहायता देने वाला देश का पहला संगठन

धरनी ने बताया कि जिस प्रकार से बिना किसी सुविधा शुल्क के सदस्यता व बीमा फ्री किया जा रहा है। उसी प्रकार से पत्रकार साथियों को किसी भी प्रकार से कानूनी जरूरत पड़ने पर मुफ्त मदद देने के लिए लीगल सेल बनाया गया है। जिसमें प्रदेश व देश के नामी अधिवक्ताओं को जोड़ा गया है। जो कि हर वक्त संस्था से जुड़े किसी भी साथी को कानूनी मदद देने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि लीगल सेल का चेयरमैन पानीपत से प्रतिष्ठित अधिवक्ता अशोक कौशिक को बनाया गया है। इसी प्रकार से हरियाणा सरकार में पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल रहे पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिवक्ता सतीश सिरोही को उत्तर भारत का सलाहकार बनाया गया है।

युवाओं को प्रशिक्षण भी दे रही है एमडब्लूबी

आर्थिक और मुफ्त कानूनी सलाह देने के साथ-साथ संगठन द्वारा युवा पत्रकार साथियों को और अधिक  सशक्त और चुनौती पूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाने का कार्य भी कर रही है। जिसमें देश के प्रतिष्ठितअखबारों के संपादक और वरिष्ठ पत्रकार अपने जीवन के अनुभव से मिली सीख देकर युवा पत्रकारों के ज्ञान में और वृद्धि करेंगे। जिसको लेकर आगामी 11 जनवरी को कर्ण लेकर करनाल में किए जा रहे राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X