Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

गुरु गोबिन्द सिंह जी के साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया - नायब सिंह सैनी

Updated on Monday, January 06, 2025 18:21 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश उत्सव की लख-लख बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के  साहिबजादों ने समाज व धर्म के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज नाडा साहिब   गुरुद्वारे में श्री गुरु गोबिंद सिंह के 358 वें प्रकाशोत्सव पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब  पर शीश नवाया और अखण्ड पाठ में भी शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने निशान साहिब  पर भी मत्था टेका और प्रदेश के नागरिकों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की नींव रखी और समाज व राष्ट्र के लिए अपने परिवार की कुर्बानी दी थी। उन्होंने कहा कि जनता ने प्रदेश व केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाई है। इस बार भी तीव्र गति से विकास के कार्य किये जायेंगे। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक हर माह गांव में जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका मौके पर ही निपटारा सुनिश्चित करेंगे।

मुख्यमंत्री ने नाडा साहिब गुरुद्वारा में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 358 वें प्रकाशोत्सव पर पहुंचकर किए श्रद्धासुमन अर्पित

लोहारू प्रकरण पर सवाल के जवाब मे मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई जांच करवाने से पहले हरियाणा की एजेंसियां कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पारदर्शी ढंग से काम कर रही हैं। प्रदेश का नागरिक बिना भय के सुखमय जीवन व्यतीत करे, यह सरकार का प्रयास है। उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध को सहन नहीं किया जाएगा और अपराधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में लड़कियों को  निशुल्क शिक्षा मुहैया करवाई जा रही है।

इस मौके पर नाडा साहिब गुरुद्वारा जत्थेदार बलजीत सिंह ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री  को सरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया । उन्होंने कहा कि सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी का चुनाव करवाने का निर्णय किया है, इसके लिए मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं। प्रदेश के 40 वार्डों में पहली बार 19 जनवरी को मतदान होगा। इस मौके पर  पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर सहित अन्य गणमान्य  मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X