Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

नववर्ष के अवसर पर हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन ने किया भोज का आयोजन

Updated on Saturday, January 04, 2025 19:02 PM IST

चंडीगढ़ | नववर्ष के अवसर पर शनिवार को हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से हरियाणा निवास में दोपहर भोज का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। इनके अलावा, कैबिनेट मंत्री  श्याम सिंह राणा और  रणबीर गंगवा सहित तमाम आला अधिकारी भी मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष और मुख्य सचिव डॉ विवेक जोशी और सचिव डॉ अमित अग्रवाल ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इस अवसर पर राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि भोज में विशेष रूप से  अन्न से बने व्यंजनों को शामिल किया गया है। मोटा अनाज हमारी सदियों की विरासत की पहचान रहा है और आज के समय में भी ये उतना ही उपयोगी है। राज्य सरकार इन फसलों की खेती व इनसे बने उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि भारत के  अन्न की विरासत को हरियाणा सरकार निरंतर पहचान दिला रही है।

मोटा अनाज सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए आवश्यक : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की प्रशंसा करते हुए सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज से बने व्यंजन न केवल सेहत के लिए लाभकारी हैं, अपितु मोटे अनाज से बने उत्पादों को बेचकर आज किसान भी आर्थिक  रूप से मजबूत हो रहे हैं। मोटा अनाज सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए आवश्यक हैं। भारत की  अन्न की विरासत देशवासियों को स्वास्थ बनाने में कारगर सिद्ध होगी।

मोटा अनाज सेहत और पर्यावरण दोनों के लिए आवश्यक – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने आईएएस अधिकारियों का आह्वान किया कि सभी अधिकारी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को साकार करने में भूमिका अदा करें। इस नए वर्ष में नए संकल्प और नए विजन के साथ कार्य करें और सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाकर उन्हें उनका लाभ देने का काम करें।

हरियाणा आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और मुख्य सचिव डॉ विवेक जोशी ने राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि हमारी एसोसिएशन समय-समय पर प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने के लिए सेमिनार, ट्रेनिंग प्रोग्राम व अन्य कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इसी कड़ी में आज का यह आयोजन किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव  राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  अरूण कुमार गुप्ता, सूचना, जन संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के महानिदेशक  के मकरंद पांडुरंग सहित बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X