Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मां शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से विश्व में बढ़ेगी देवीकूप भद्रकाली मंदिर की महिमा: नायब सिंह सैनी

Updated on Saturday, January 04, 2025 18:09 PM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने शनिवार को कुरुक्षेत्र में  देवीकूप भद्रकाली मंदिर में मातृशक्ति को समर्पित माँ शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप की नींव रखी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने  देवीकूप भद्रकाली मंदिर में स्थापित शक्तिपीठ पर मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख शांति और उन्नति के लिए कामना की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व प्रसिद्घ  देवीकूप भद्रकाली मंदिर के परांगण में 'माँ' शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप के निर्माण से मंदिर की महिमा और बढ़ेगी। इस मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचने वाले लाखों श्रद्धालु माँ के इस महा गौरव स्थल से प्रेरणा लेकर जाएंगे।

 

मुख्यमंत्री ने महा गौरव स्थल पर भूमि पूजन करने के बाद यज्ञ में आहुति डाली। यहां पर मुख्यमंत्री ने माँ को समर्पित महा गौरव स्थल प्रोजेक्ट के मॉडल का अवलोकन किया और डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से प्रोजेक्ट की बारीकियों की जानकारी ली।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के 52 महाशक्ति पीठों में से कुरुक्षेत्र के  देवीकूप भद्रकाली मंदिर के परांगण में 'माँ' शब्द के विराट व अद्भुत स्वरूप की स्थापना के लिए भूमि पूजन कर अपने आप को  गौरवान्वित महसूस कर रहे है। माँ एक शब्द ही नहीं अपितु माँ  ममता, प्रेरणा और प्रेम का अनोखा संगम है। इस संसार में हर साधन व संसाधन की पूर्ति हो सकती है लेकिन माँ शब्द की पूर्ति कभी नहीं हो सकती। माँ की कोख से ही महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी जैसे महान योद्धा पैदा हुए, इसलिए माँ की कल्पना का संसार असीमित है।

मुख्यमंत्री ने कुरूक्षेत्र में  देवीकूप भद्रकाली मंदिर में सेवा संकल्प दिवस पर मां शब्द के 51 फुट विराट व अद्भुत स्वरूप की रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा गुरुग्राम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की माताओं को सम्मानित किया गया। अब कुरुक्षेत्र की पावन धरा से पूरे विश्व को माँ के अदभुत और विराट स्वरूप से प्रेरणा मिले, ऐसी परियोजना को अमलीजामा पहनाने का कार्य किया गया है। इस परियोजना के पूरा होने से इस मंदिर की महिमा और बढ़ेगी तथा देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मां से आशीर्वाद लेने के साथ-साथ प्रेरित होने का अवसर मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि  देवीकूप भद्रकाली मंदिर और मां के आशीर्वाद से प्रदेश के नागरिकों की सेवा करने का अवसर मिला है। इस विश्व प्रसिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है और यह मंदिर कुरुक्षेत्र की पूरे विश्व में पहचान बनाने में अहम भूमिका अदा कर रहा है।इस मौके पर  देवीकूप भद्रकाली मंदिर पीठ अध्यक्ष सतपाल शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X