Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

आज गुरुनगरी आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, सुरक्षा में 11 हजार जवान तैनात

Updated on Thursday, November 16, 2017 12:36 PM IST

अमृतसर,16 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । देश के प्रथम नागरिक राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद आज गुरुनगरी अमृतसर आएंगे। वह यहां श्री दरबार साहिब जी में दर्शन करेंगे और माथा टेकेंगे। राष्‍ट्रपति के आगमन के मद्देनजर व्‍यापक तैयारियां की गई हैं और प्रशासन ने गुरु नगरी को अभेद्य दुर्ग में तब्दील कर दिया है। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल, कमांडो और स्वेट (स्पेशल वेपन एंड टेक्टिस) के जवानों को तैनात हैं।

सरकार ने राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए गुरु नगरी में 11 हजार जवानों को लगाया है। बुधवार सुबह से ही श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से श्री दरबार साहिब के रास्ते पर पंजाब पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया था। वीरवार सुबह से ही पूरे शहर अौर हवाई अड्डे वाले रास्‍ते पर कड़ी सुरक्षा है। श्री हरिमंदिर साहिब के अासपास भी बेहद कड़ी सुरक्षा है।

जिस समय राष्ट्रपति का कारवां एयरपोर्ट से श्री दरबार साहिब के लिए रवाना होगा, सड़क पर परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा। पुलिस कमिश्नर सुधांशु शेखर श्रीवास्तव ने बताया कि काफिले के दौरान किसी ने रास्ते में घुसने का प्रयास किया तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पांच जिलों की पुलिस तैनात

एडीसीपी (एच) जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि बॉर्डर जोन के पांच जिले तरनतारन, अमृतसर देहाती, बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट से पांच हजार पुलिस फोर्स को बुलाया गया है। उन्हें एयरपोर्ट से लेकर श्री दरबार साहिब के रास्ते पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही हाल बाजार के अंदर घुसते ही और श्री दरबार साहिब के प्लाजा में कमांडो और स्वेट के जवानों को लगाया गया है।

श्री दरबार साहिब की परिक्रमा, प्लाजा और हाल बाजार में रिहर्सल

महामहिम के दौरे से एक दिन पहले सुरक्षा बलों ने हाल बाजार, प्लाजा और श्री दरबार साहिब की परिक्रमा में रिहर्सल की। रिहर्सल की कमान डीसीपी जगमोहन खुद संभाले हुए थे। राष्ट्रपति के दौरे से पहले श्री दरबार साहिब, जलियांवाला बाग और श्री दुग्र्याणा मंदिर में वीवीआइपी की सुरक्षा को लेकर एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड) वीरवार सुबह पहुंच सकती है। एसपीजी उक्त स्थलों पर अपने स्तर पर जांच कर रिपोर्ट केंद्र को भेजेगी।

थ्री लेयर सिक्योरिटी में रहेंगे राष्ट्रपति

राष्ट्रपति को घंटा घर चौंक वाले गेट से तीन सुरक्षा धेरों में श्री हरिमंदिर साहिब में लेकर जाया जाएगा। पहले घेरे में एसपीजी के कमांडो तैनात रहेंगे। दूसरे घेरे में पंजाब पुलिस के कमांडो तैनात रहेंगे। जबकि तीसरा सुरक्षा घेरा एसजीपीसी की टास्क फोर्स तैनात रहेगी।

खालसाई ड्रेस में तैनात होगी एसजीपीसी की टास्क फोर्स

एसजीपीसी की टास्क फोर्स को खालसाई ड्रेस में तैनात किया जा रहा है। जिन्हों ने पीली पगडि़यां, नीले चोले, सफेद पायजामा और पीले रंग के कमरबंद में सजे होंगे। परिक्रमा की सारी सुरक्षा एसजीपीसी की टास्क फोर्स और पंजाब पुलिस की सिविल ड्रेस पुलिस के पास होगी।

35 मिनट तक श्री हरिमंदिर साहिब में रहेंगे कोविंद

राष्ट्रपति करीब 2.05 बजे श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचेंगे। वह वहां  करीब 35 मिनट रहेंगे। श्री हरिमंदिर साहिब सचखंड में महामहिम को सिरोपा दे कर सम्मानित किया जाएगा। इस के बाद राष्ट्रपति के सम्मान के लिए श्री हरिमंदिर साहिब में हाल में नए तैयार किए गए सूचना केंद्र में एक समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। एसजीपीसी के अध्यक्ष और अकाली दल के अध्यक्ष राष्ट्रपति को सूचना केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

इन रास्तों का न करें इस्तेमाल

आज एयरपोर्ट से लेकर श्री दरबार साहिब तक का रास्ता कुछ देर के लिए बंद कर दिया जाएगा।  मीरा कोट, गुमटाला, रंजीत एवेन्यू के लोग दोपहर 12 बजे के बाद एयरपोर्ट से श्री दरबार साहिब जाने वाले रास्ते का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इस दौरान इन क्षेत्रों के लोग बाईपास शहर के बाहर जा सकेंगे।  इसी तरफ भंडारी पुल पर भी कुछ समय के लिए ट्रैफिक बंद कर दी जाएगी।

छेहरटा की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को भंडारी पुल की जगह रिगो ब्रिज के रास्ते लोहगढ़ से शहर के बाहर निकाला जाएगा। जालंधर की तरफ से आने वाले ट्रैफिक को राम तलाई मंदिर के पास से शहर के अंदर भेजा जाएगा। ट्रैफिक सौ फुटी रोड से सुल्तानङ्क्षवड गेट, चाटीङ्क्षवड गेट, गिलवाली गेट, भगतावाला और गेट हकीमा के रस्ते अंदर भेजा जाएगा। काफिले के श्री दुग्र्याणा मंदिर पहुंचने से पहले भी रास्ते में पडऩे वाले गेट हाथी गेट, ङ्क्षपक प्लाजा मार्केट के रास्तों को जाने वाले ट्रैफिक को कुछ देर के लिए एक तरफ से बंद कर दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X