Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

चाबहार बंदरगाह के विकास को लेकर भारत-ईरान ने किया मंथन

Updated on Saturday, January 04, 2025 10:36 AM IST

नई दिल्ली। चाबहार बंदरगाह को मिलकर विकसित करने को लेकर भारत और ईरान ने शुक्रवार को मंथन किया। दिल्ली में आयोजित भारत-ईरान विदेश कार्यालय परामर्श बैठक में दोनों देशों ने व्यापार और आर्थिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के तरीकों और कृषि और कुछ अन्य क्षेत्रों में सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की।

बताया जा रहा है कि ईरान ने नई दिल्ली से ईरानी कच्चे तेल की खरीद फिर से शुरू करने की संभावना तलाशने का अनुरोध किया। अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भारत ने 2019 के मध्य में ईरान से कच्चे तेल की खरीद बंद कर दी।

रवांची ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की

वार्ता में ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व उप विदेश मंत्री माजिद तख्त रवांची ने किया, जबकि भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया। रवांची ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की।

जयशंकर ने एक्स पर किया पोस्ट

जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया, हमारे द्विपक्षीय संबंधों, चाबहार बंदरगाह में प्रगति और क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की। विश्वास है कि विदेश कार्यालय परामर्श हमारी साझेदारी को गति देगा। ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में स्थित, चाबहार बंदरगाह कनेक्टिविटी और व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के लिए भारत और ईरान द्वारा विकसित किया जा रहा है।

इन मुद्दों पर भी हुई बातचीत

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों नेचाबहार बंदरगाह, कृषि सहयोग, व्यापार और आर्थिक मुद्दों के साथ-साथ सांस्कृतिक संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की। अफगानिस्तान, पश्चिम एशिया की स्थिति सहित वर्तमान क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र, ब्रिक्स और एससीओ सहित बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X