Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

हिंदू नेताओं की हत्‍या करने वाले गैंगस्‍टरों के अगले टारगेट थे टाइटलर व सज्‍जन

Updated on Thursday, November 16, 2017 12:35 PM IST

मोगा,16 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) । पंजाब में हिंदू नेताओं और पादरी की हत्‍या करने वाले गैंगस्टरों के अगले निशाने कांग्रेस नेता  जगदीश टाइटलर और सज्‍जन कुमार थे। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पंजाब में हत्‍याओं में गिरफ्तार गैंगस्टरों ने टाइटलर और सज्जन कुमार पर हमले के लिए पूरी साजिश रच ली थी। पंजाब पुलिस ने इस बारे में दिल्‍ली पुलिस काे पूरा इनपुट दे दिया है।

पंजाब में हिंदू नेताआें और एक पादरी सहित सात लोगों की हत्‍या के मामले में गिरफ्तार गैंगस्‍टरों से पंजाब पुलिस पूछताछ कर रही है। इसमें अब तक गैंगस्‍टरों ने पुलिस के समक्ष कई खुलसे किए हैं। पुलिस सूत्राें के अनुसार, गैंगस्‍टरों ने पूछताछ में बताया है कि उनका अगला निशाना दिल्‍ली के कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर अौर सज्‍जन कुमार थे। बता दें कि दोनों नेताअों का दिल्‍ली के 1984 के दंगे में नाम आया था और इस मामले में वे विवादों में रहे हैं। वे इस वजह से सिख संगठनों के निशाने पर रहे हैं।
 

पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने गैंगस्‍टरों से मिली जानकारी से दिल्ली के वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों का अवगत कर दिया है और इस संबंध में एक रिपोर्ट दिल्‍ली पुलिस को भेजी गई है। बताया जाता है कि इसके बाद से दिल्‍ली पुलिस ने दोनों नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने की तैयारी शुरू हो गई है।

गैंगस्‍टरों से पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि खालिस्तान का प्रचार करने के लिए भी विदेश से फंडिंग हो रही है। हांकांग से सोशल मीडिया के जरिए खालिस्तान का प्रचार किया जा रहा है। हरेक सामग्री पर मिलने वाले लाइक के हिसाब से फंडिंग की जा रही है ।

हथियारों के दम पर धान से भरे ट्रक को लूटा

उधर एक वारदात में मोगा में मंगलवार की रात को  लखवीर सिंह नामक बदमाश ने अपने 10 से 12 साथियों के सा  धान से भरे ट्रक को लूट लिया। वे ट्रक लेकर फरार हाे गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। लूटे गए ट्रक और धान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X