Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

चार घंटे तक अंधेरे में रहा सिविल अस्पताल का ब्लड बैंक

Updated on Thursday, November 16, 2017 12:35 PM IST

लुधियाना,16 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) बारिश के चलते सिविल अस्पताल व आसपास के इलाकों में दोपहर साढ़े बारह बजे से लाइट कट गई। ऐसे में अस्पताल की हॉट लाइन भी जवाब दे गई। कर्मियों ने ब्लड बैंक के पास लगा जनरेटर चलाया तो वह भी खराब हो गया। लिहाजा, ब्लड बैंक जैसा महत्वपूर्ण स्थान चार घंटे तक अंधेरे में रहा, जबकि नियमों के मुताबिक ब्लड बैंक में चौबीस घटे लगातार बिजली सप्लाई होनी चाहिए। अस्पताल के आलाधिकारी जरा भी गंभीर नहीं हैं। बुधवार को दो दर्जन से अधिक लोग ब्लड व प्लेटलेट्स लेने के लिए ब्लड बैंक पहुंचे। कर्मियों ने उन्हें लाइट न होने का हवाला देते हुए ब्लड देने से इन्कार कर दिया। कर्मियों का कहना था कि बिजली बंद है इसलिए वे फ्रिज नहीं खोल सकते। दूसरा तर्क दिया कि जब तक बिजली नहीं आती, तब तक वह ब्लड सैंपल की क्रॉस मैचिंग नहीं कर सकते। ऐसे में सभी को बिजली आने तक इंतजार करना होगा। कर्मियों की यह बातें सुनने के बाद लोग भड़क गए। अस्पताल की कुव्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली न होने की वजह से दूसरे विभागों पर भी असर पड़ा। दर्जनों मरीजों को वीरवार को आने के लिए कहा गया।

आधे घंटे बिजली न आती तो खराब हो जाता ब्लड व प्लाज्मा

फ्रिज में अलग-अलग गु्रप का साठ यूनिट टेस्ट ब्लड व प्लाज्मा रखा था। फ्रिज का टेंपरेचर दोपहर तीन बजकर चालीस मिनट पर 8.8 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच चुका था। अस्पताल के एक कर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यदि आधे घटे और बिजली बंद रहती तो ब्लड बैंक में पड़े ब्लड व प्लाज्मा के खराब होने की संभावना बढ़ जाती। ड्रग एक्ट के मुताबिक ब्लड को फ्रिज में दो से आठ डिग्री सेंटीग्रेड पर रखना होता है।

अचानक जनरेटर खराब हो गया था: इलेक्ट्रिशियन

सिविल अस्पताल के इलेक्ट्रीशियन सन्नी ने कहा कि ब्लड बैंक के लिए लगाया गया जनरेटर अचानक खराब हो गया था। जिसे ठीक करने की काफी कोशिश की, लेकिन ठीक नहीं हुआ।

सिविल सर्जन भी नहीं दे पाए जवाब

बिजली जाने के बाद जब सिविल सर्जन डॉ. हरदीप घई से बात की गई तो उनका कहना था कि बिजली जाने से हॉट लाइन फेल हो गई थी। जनरेटर चलाया जा रहा है, लेकिन जब उन्हें जनरेटर के खराब होने की बात बताई गई तो वे कोई जवाब नहीं दे पाए और फोन बंद कर लिया।

सेहत मंत्री व मानव अधिकार आयोग में करेंगे शिकायत

समय पर ब्लड न मिलने से परेशान मरीजों ने कहा कि वह अस्पताल के अधिकारियों की लापरवाही की शिकायत राज्य के सेहत मंत्री, मानव अधिकार आयोग पंजाब व जिलाधीश प्रदीप अग्रवाल को करेंगे।

Have something to say? Post your comment
बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

: बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान

ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

: ढकौली में पहली बार डांडिया उत्सव का आयोजन

अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

: अकाली दल ने वरिष्ठ नेताओं के अनुभव के साथ युवाओं को आगे बढ़ाया:एन के शर्मा

पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

: पंजाब को जलता छोड़ जन्मदिन मनाने फ्रांस गए मुख्यमंत्री को सुनील जाखड़ ने घेरा

नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

: नाभा मारपीट मामले में विधायक देव मान पर दर्ज हो एफआईआर : अश्वनी शर्मा

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

X