Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

लाला जगत नारायण की जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करवाने के लिए सीएम से करेंगे मुलाकात:धरणी

Updated on Friday, January 03, 2025 19:03 PM IST

चंडीगढ़ | मीडिया वेलबिंग एसोसिएसन आने वाले दिनों में हरियाणा में युवा पत्रकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। विशेष प्रशिक्षण शिविर में कईं अखबारों के संपादक, प्रबंध निदेशक और वरिष्ठ पत्रकारों को आमंत्रित किया जाएगा। युवा पत्रकारों में पत्रकारिता में जोश के साथ-साथ समन्वय जैसे मुद्दों के विषय पर गोष्ठियां भी की जाएगी। यह जानकारी मीडिया वेलबिंग उत्तर भारत के अध्यक्ष चंद्रशेखर धरणी ने दी। उन्होंने कहा कि पंजाब केसरी के संस्थापक अमर शहीद लाल जगत नारायण की जीवनी हरियाणा के पाठ्यक्रम में शामिल की जाए, इसे लेकर जल्द ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला जाएगा।

अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड से करते हैं सम्मान

चंद्रशेखर धरणी ने कहा कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन का गठन पत्रकारों के कल्याण के लिए किया गया था। इसके साथ ही एसोसिएशन की ओर से समय-समय पर युवा पत्रकारों का ज्ञान वर्धन करने का कार्य भी किया जाता है। पंजाब केसरी के संस्थापक अमर शहीद लाला जगत नारायण का पत्रकारिता में एक अहम योगदान रहा है। यहीं कारण है मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की ओर से उनके नाम पर प्रदेश में अच्छा और उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक पत्रकार को हर वर्घ अमर शहीद लाला जगत नारायण अवार्ड देकर सम्मानित भी किया जाता है।

हरियाणा में युवा पत्रकारों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाएगी एमडब्ल्यूबी : चंद्रशेखर धरणी

धरणी ने बताया कि आपातकाल के समय सरकार ने पंजाब केसरी अखबार को छपने से रोकने के लिए उसका बिजली का कनेक्शन काट दिया था, लेकिन लाला जगत नारायण ने निर्भिक और निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए टैक्टर चलाकर अखबार छापने का काम किया। उस समय अखबारों पर भी सरकार का दमन चक्र चला, लेकिन उन्होंने निर्भिक होकर निष्पक्षता के साथ उन हालातों का सामना किया। देश से इमरजेंसी खत्म करवाने का श्रेय भी लाला जगत नारायण जैसे निर्भिक पत्रकार साथियों को ही जाता है। आपातकाल के बाद देश में फिर से लोकतंत्र को बहाल करवाने में पत्रकारों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इसलिए ऐसी महान शख्सियत की जीवनी प्रदेश के युवाओं तक पहुंच सके, इसके लिए उनकी जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करना चाहिए।

इसलिए जरूरी है प्रशिक्षण

धरणी ने कहा कि देश पर जब भी कोई मुसीबत आई या किसी देश का हमला हुआ तो देश वासियों का हौसला बढ़ाने के लिए मीडिया ने बड़ी भूमिका निभाई है। स्वतंत्र रूप से लोगों तक जानकारी पहुंचाने के साथ लोगों की राय और दृष्टिकोण बनाने में भी मीडिया का बहुत बड़ी भूमिका निभाई। हमेशा जनता तक स्वतंत्र और निष्पक्ष रुप सले सही जानकारी पहुंचाई। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में लोगों की राय औऱ दृष्टिकोण बनाने में मीडिया का बहुत बड़ा योगदान रहता है। मीडिया समाज में अनेक मुद्दों में उनका दृष्टिकोण बनाने में बहुत सहयोग करते हैं। इसके साथ ही युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में अनेक प्रकार के लेख पढ़ने को मिलते है, जिससे युवाओं में देश के प्रति कर्तव्य, देश के प्रति सोच और राष्ट्र प्रेम की भावना भी जागृत होती है। मीडिया समाज में फलाई जाने वाली गलत फहमियों को भी सही दिशा दिखाने का प्रयास करने के साथ उस पर नजर भी रखते हैं। इसलिए मीडिया संगठन समाज में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली स्थान रखते हैं। इसी के चलते मीडिया जगत से जुड़े लोगों का प्रशिक्षित होना बहुत जरूरी है। इसी कड़ी में अब मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन युवा पत्रकारों के लिए जल्द प्रशिक्षण शिविर लगाने जा रही है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X