Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण भागीदार बनेगा हरियाणा : नायब सिंह सैनी

Updated on Thursday, January 02, 2025 19:11 PM IST

नई दिल्ली । हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश की आर्थिक उन्नति में औद्योगिक संस्थानों का सहयोग हरियाणा की समृद्धि एवं प्रगति के लिए समावेशी दृष्टिकोण की प्रतिबद्धता को दोहराता है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी की वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प है उसमें हरियाणा की महत्वपूर्ण भागीदारी रहेगी।

मुख्यमंत्री आज गुरुग्राम में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए इंडस्ट्री व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से संबंधित हितधारकों के साथ आयोजित पूर्व बजट परामर्श बैठक (प्री बजट कंसल्टेशन) की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में उद्योग जगत एवं मैन्यूफैक्चरिंग इकाइयों से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने आगामी बजट के लिए अपने सुझाव रखें। बैठक में प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना के विधायक  तेजपाल तंवर व गुरुग्राम के विधायक  मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे।

नायब सिंह सैनी ने पूर्व बजट परामर्श बैठक में पहुंचे प्रतिनिधियों के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और आगामी बजट में आवश्यक विषयों पर विचार करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने बताया कि आगामी बजट में वर्तमान आवश्यकताओं के साथ साथ दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करने के सार्थक प्रयास किए जाएंगे। आगामी बजट हमारी सामूहिक महत्वाकांक्षाओं व प्राथमिकताओं का प्रतिबिंब है। आगामी बजट की तैयारियों के लिए यह आवश्यक है कि हम समाज के सभी वर्गों के साथ संवाद करें ताकि हरियाणा के प्रत्येक नागरिक की जरूरतों व सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक सकारात्मक प्रयास किए जा सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरूग्राम में राज्य के आगामी बजट को लेकर इंडस्ट्री व मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर से संबंधित हितधारकों से की पूर्व बजट परामर्श बैठक

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में हरियाणा ने कृषि, उद्योग, शिक्षा की आधारभूत संरचना व प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन, युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाने एवं समाज कल्याण के लिए आप सभी के रचनात्मक सुझावों को प्राथमिकता देते हुए आगामी बजट में उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। उन्होंने प्रतिनिधियों द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर करने, इंडस्ट्रियल पालिसी में आवश्यक सुधार को लेकर रखे गए सुझाव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भी आश्वासन दिया।

बजट के लिए ऑनलाइन भी दे सकते हैं सुझाव : राजेश खुल्लर

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव  राजेश खुल्लर ने बताया कि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी, जिनके पास वित्त मंत्रालय का प्रभार भी है, ने इस बार बजट के लिए एक नई पहल की है। हरियाणा के आगामी बजट के लिए इस बार प्रदेश के साथ-साथ अन्य नागरिक भी ऑनलाइन माध्यम से अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि   https://bamsharyana.nic.in पोर्टल के माध्यम सेक्टर व सब सेक्टर श्रेणी में जाकर अपने सुझाव दिए जा सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से अब तक एक हजार से अधिक सुझाव प्राप्त हुए हैं।

पूर्व बजट परामर्श बैठक में मिले सुझावों से बने सफल कार्यक्रम

वित्त, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  अनुराग रस्तोगी ने कहा कि बजट पूर्व परामर्श बैठक के माध्यम से पूर्व में भी अच्छे सुझाव प्राप्त हुए हैं। इन्हीं सुझावों के आधार पर हरहित स्टोर, ड्रोन टेक्नोलॉजी, स्टेम लेब, सुपर 30 जैसे सफल कार्यक्रम बनाए गए।

इस अवसर पर हरियाणा में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव डी सुरेश, स्वर्ण जयंती हरियाणा वित्तीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक अंशज सिंह, एचएसआईडीसी के एमडी सुशील सारवान, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू, चीफ कोऑर्डिनेटर सुनील शर्मा, विदेश सहयोग विभाग के कंसल्टेंट पवन चौधरी, डीसी अजय कुमार सहित, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव, नैसकॉम हीरो मोटोकॉर्प, मेदांता मेडिसिटी, आईएमटी मानेसर एसोसिएशन, फरीदाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, जीआईए गुरुग्राम, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, रिलायंस लिमिटेड, डिक्की, रेवाड़ी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, क्रेडाई, नरेडको, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, सहित राज्य में कार्यरत विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

 

Readers' Comments
S.S. BAHIA 8/27/2023 4:13:32 AM

ਇਸਨੂੰ ਤਰੱਕੀ ਦੇ ਕੇ ਇਸ ਅਹੁਦੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਵਾਲੇ ਉੱਚ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੀ ਵੀ ਛਾਣਬੀਣ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਹੋਰ ਸੱਪ ਵੀ ਫੜੇ ਜਾਣਗੇ ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਇੰਨੀ ਉਮਰ ਦਾ ਨਹੀਂ ਲੱਗਦਾ ਕਿ ਰਿਟਾਇਰਮੈਂਟ ਨੇੜੇ ਇਸ ਅਹੁਦੇ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ ਹੋਵੇ। ਸ਼ਾਰਟ ਕੱਟ ਚ ਬਣਿਆ ਹੈ ਤੇ IPS ਨਹੀਂ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ

Lucky Mohali 8/25/2023 10:41:48 PM

Most corrupt department Punjab police fast action

J P Singla 8/25/2023 9:10:14 PM

Punjab police de balle balle .Bakki mehkme thalle thalle. Punjab police is at number one in this game of corruption.

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X