Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

6 तक बूथ, 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्षों के चुनाव के निर्देश, भाजपा ने चुनाव को उत्सव के रूप में मनाने के लिए कहा

Updated on Thursday, January 02, 2025 19:11 PM IST

चंडीगढ़ । हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई को 6 जनवरी तक बूथ कमेटियों का गठन कर लेने और 12 जनवरी तक बूथ अध्यक्षों के चुनाव करने हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने केंद्र से मिले निर्देशों के बाद अपनी टीम को काम में तेजी लाने के लिए कहा है। प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने पानीपत शहरी विधानसभा के बूथ नंबर 156 पर बूथ गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसी तरह प्रदेश भर में अब बूथ गठन की प्रक्रिया ने गति पकड़ी है। डा. अर्चना गुप्ता के अनुसार 6 जनवरी तक लगभग  बूथों के गठन का काम पूरा कर लिया जाएगा। भाजपा अपने इन संगठनात्मक चुनावों को उत्सव के रूप में ले रही है ताकि लोकतंत्र लगातार मजबूत हो रहा है ये मैसेज जनता तक जाए।

पानीपत विधानसभा के बूथ 156 पर सुनीता गोयल को बूथ अध्यक्ष चुना गया। जिससे भाजपा साफ संदेश दे रही है कि भाजपा राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ा रही है। महामंत्री एवं चुनाव अधिकारी डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि  बीजेपी की निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सौहार्दपूर्ण माहौल में रायशुमारी के साथ सबसे पहले बूथ कमेटियां बनाई जा रही है। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है जिसमें कार्यकर्ता कड़ी मेहनत के दम पर ऊंचे से ऊंचा पद प्राप्त कर सकता है।

पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 156 पर सुनीता गोयल को बूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बूथ कमेटी में बूथ पालक आनन्द चुग,  महेंद्र कत्याल बीएलए 2 चुने गए हैं। इसके अतिरिक सचिव पद पर संजय, महिला अध्यक्ष ममता सेठी, ओबीसी प्रमुख चंद्र सैनी, मन की बात प्रमुख वान्या सचदेवा, युवा प्रमुख प्रवेश मित्तल, आईटी प्रमुख अंकित गांधी, व्हाट्सएप प्रमुख अरुण पसरिचा, अल्प संख्यक प्रमुख सम्यक जैन को चुना गया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने 1 जनवरी से 5 जनवरी तक प्रदेश के सभी बूथों पर कमेटियां बनाने का निर्देश दिया हुआ है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि हरियाणा में 5 जनवरी तक सभी बूथों की कमेटियां बना ली जाएगी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि 6 जनवरी से 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की चुनावी प्रक्रिया के तहत मंडल अध्यक्ष के बाद जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।

डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें वंशवाद के लिए कोई स्थान नहीं है। वहीं विपक्ष की पार्टियां पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष व कांग्रेस में परिवारवाद हावी है। परिवारवाद के चलते लंबे समय से कांग्रेस में संगठन के चुनाव तक नहीं हो पा रहे हैं। डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।

श्रीमती गुप्ता ने कहा कि बीजेपी के अंदर कार्यकर्ता ही अपनी मेहनत के दम पर बड़े-बड़े पद पर विराजमान होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल भी अपने कड़े परिश्रम से सर्वोच्च पदों तक पहुंचे हैं।  इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता के साथ  जिला भाजपा उपाध्यक्ष डा हेमा रमन, जिला महामंत्री सुनील कंसल, मंडल अध्यक्ष तरसेम गर्ग आदि मौजूद रहे।

Readers' Comments
Sukhwinder Dhaliwal calgary canada 8/26/2023 2:13:36 AM

This order should be cancelled .keep it up.we are always with you.

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X