चंडीगढ़ । हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला नूह की आर्थिक अपराध शाखा(ईओडब्ल्यू) के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर यशपाल को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस मामले में एसीबी की टीम ने आरोपी यशपाल को गुरुग्राम के राजीव चौक से ₹100000/- की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो के गुरुग्राम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।
इस बारे में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो गुरूग्राम की टीम को इस बारे में शिकायत प्राप्त हुई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पति, भाई तथा दो बेटियो के खिलाफ थाना सिटी नूंह में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था, जिस मुकददमे में अनुसंधान अधिकारी सब इंस्पेक्टर यशपाल था। शिकायतकर्ता ने बताया कि यशपाल द्वारा उपरोक्त वर्णित एफआईआर में से उसके परिजनों का नाम हटाने के बदले में ₹100000 की रिश्वत की मांग की जा रही है।
पुलिस थाना सिटी नूंह में दर्ज एफआईआर में शिकायतकर्ता व उसके परिवार के सदस्यों को निर्दोष घोषित करने के बदले में की थी रिश्वत की मांग
हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज जिला नूह की आर्थिक अपराध शाखा(ईओडब्ल्यू) के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर यशपाल को ₹100000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। इस मामले में एसीबी की टीम ने आरोपी यशपाल को गुरुग्राम के राजीव चौक से ₹100000/- की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो के गुरुग्राम पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए उसकी गिरफ्तारी की गई है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस मामले में आरोपी द्वारा शिकायतकर्ता से ₹800000/-की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी है। आरोप है कि यशपाल ने शिकायतकर्ता पर दबाव बनाया कि वह या तो एक लाख रुपए उसे दे दे अन्यथा वह उसके परिजनों को गिरफ्तार कर लेगा।
इसके बाद शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो की गुरुग्राम टीम से संपर्क किया और उन्हें मामले की पूरी जानकारी दी। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सभी पहलुओं की जांच पड़ताल करते हुए आरोपी यशपाल को पकड़ने के लिए योजना बनाई और उसे गुरुग्राम के राजीव चौक पर एक लाख रुपए की रिश्वत के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। यह पूरी कार्यवाही गवाहों के समक्ष निष्पक्ष व पूरी पारदर्शिता बरतते हुए की गई। आरोपियो के खिलाफ हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम के पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।