चंडीगढ़ | हरियाणा के खेल विभाग द्वारा 1 जनवरी 2023 से 31 मार्च 2024 के दौरान खेल उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता/प्रतिभागी खिलाडिय़ों को नकद पुरस्कार तथा छात्रवृति प्रदान करने हेतु वर्ष 2023-2024 के लिए पूर्व वर्षाे की तरह आवेदन आमांत्रित किये गये थे, जिसकी अंतिम तिथि 30 जुलाई 2024 निर्धारित की गई थी। इस दौरान आवेदन करने से वंचित रहे प्रदेश के खिलाडिय़ों को आवेदन के लिए एक और अवसर प्रदान किया गया है। ऐसे खिलाड़ी अब 10 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते है।
गत 30 जुलाई 2024 तक आवेदन करने से वंचित रहे खिलाड़ी कर सकते है आवेदन
एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कार व छात्रवृति के लिए आवेदन पत्र का नमूना विभाग की वेबसाईट www.haryanasports.gov.in पर उपलब्ध है। पात्र खिलाड़ी पूर्ण रूप से आवेदन पत्र भरकर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आगामी 10 जनवरी 2025 को सांय 5 बजे तक स्थानीय जिला खेल कार्यालय में जमा करवा सकते है। इस निर्धारित तिथि के पश्चात किसी भी खिलाड़ी का आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा।