Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्रों में नई उम्मीदों, संकल्पों के साथ बढ़ें आगे : राज्यपाल

Updated on Wednesday, January 01, 2025 18:09 PM IST

चंडीगढ़ |  हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने नववर्ष के पावन अवसर पर  माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की आर्थिक खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेश की जनता को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल ने माता मनसा देवी के चरणों में पूजा अर्चना की और कहा कि हरियाणा प्रदेश आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की करे और नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि नए साल पर हरियाणा सरकार राज्य में नवीनतम कार्य करने का संकल्प लें और विशेष कर कृषि, सिंचाई, स्वरोजगार क्षेत्र में भी प्रगति करें ताकि प्रदेश का हर युवा नई सोच और उमंग के साथ आगे बढ़ सके। इस लक्ष्य को लेकर चलने से नागरिकों में भी आर्थिक खुशहाली का दौर आएगा।

नागरिकों की तरक्की और कुशलता की करी कामना- बंडारू दत्तात्रेय

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि नए साल पर हम यह प्रण लें कि किसान एवं गरीब लोगों के उत्थान के लिए कार्य करें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक जीवन स्तर बढे और उन्हें आगे बढऩे के अवसर सुलभ हों। किसान देश का अन्नदाता है, किसान हितों के लिए कार्य करना प्रदेश व देश में आर्थिक सफलता के द्वार खोलना है।  बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। भारत की विश्व स्तर पर आर्थिक क्षेत्र में अद्वितीय वृद्धि सुनिश्चित हो और आम नागरिकों की इसमें अहम भागीदारी की मंगलकामना करते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी भी जनता के हितार्थ और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की प्रबल भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि नए साल में विशेषकर कृषि क्षेत्र का संकल्प किसानों की उन्नति के द्वार खोलेगा और इससे हर नागरिक के जीवन में समृद्धि और खुशहाली का दौर आएगा। इस अवसर पर लेडी गवर्नर  बंडारू वसंथा,  बी विजयलक्ष्मी, सु वेदनशी, सु यशोधरा,  बंडारू शिव शंकर,  आकाश बंडारू,  मिथिलेश बंडारू, बंडारू दिनेश, विनोद, आरूश, श्रेष्ठा, श्रेयस, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, डीसीपी हिमाद्री कौशिक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक बंसल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X