Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन • मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध उतरी नर्सिंग एसोसिएशन

दुनिया/खेल

यूक्रेनी ड्रोन ने पहली बार किसी रूस के हेलीकॉप्टर को निशाना, हमला देख घबरा गया पायलट

Updated on Wednesday, January 01, 2025 10:27 AM IST

नई दिल्ली। यूक्रेन के ड्रोन ने पहली बार किसी रूसी चॉपर को निशाना बनाया है। हमला होते ही रूस का हेलीकॉप्टर पायलट पैनिक हो गया। इसकी जानकारी यूक्रेनी इंटेलीजेंस सर्विस द्वारा रेडियो कॉल को इंटरसेप्ट करने के बाद हुई। मंगलवार को काला सागर के ऊपर उड़ रहे दो रूसी हेलीकॉप्टर को यूक्रेन के नवल ड्रोन ने निशाना बनाया। इस हमले में एक हेलीकॉप्टर पूरी तरह तबाह हो गया, जबकि दूसरे को नुकसान पहुंचा।

हमले का वीडियो आया सामने

यूक्रेन की मिलिट्री इंटेलीजेंस सर्विस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें रूस के एमआई-8 हेलीकॉप्टर को यूक्रेन के मागूरा वी5 नवल ड्रोन की मदद से मार गिराया गया है। वीडियो में ड्रोन बोट के आस-पास पानी पर गोलियों की बौछार दिखाई दे रही है। ऐसा लगता है कि उस पर हमला हुआ था। वीडियो में हेलीकॉप्टर की थर्मल इमेज दिखाई दे रही है। साथ ही एक मिसाइल फायर होता दिखता है।

पायलट हुआ पैनिक

  • वीडियो ज्यादा स्पष्ट नहीं है। पानी के पास काफी ज्यादा हलचल हो रही है। ऐसा पता चलता है कि हेलीकॉप्टर पर हमला हुआ और वह समुद्र में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रेडियो कम्युनिकेशन को इंटरसेप्ट करने के बाद पायलट की आवाज साफ हुई। इसमें पायलट कह रहा है, '482, मुझ पर हमला हुआ है। मैं नीचे रहा हूं।'
  • पायलट ने आगे कहा, 'एक विस्फोट हुआ और मैं उसकी चपेट में आ गया। हलमा पानी से हुआ। तभी एक और हमला हुआ। मुझे नहीं पता कि वह कहां गया। लेकिन पहला वाला सीधा मुझ पर लगा और विस्फोट हो गया। मुझे हेलीकॉप्टर पर इसका अहसास हुआ। कुछ सिस्टम फेल हो गए हैं।'
  • यू्क्रेन की सीक्रेट एजेंसी GUR ने टेलीग्राम पर इसकी जानकारी दी। उसने कहा, 'मंगलवार को क्रीमिया के पश्चिमी तट पर केप तारखानकुट के पास एक लड़ाई में, मिसाइलों से लैस एक मगुरा V5 समुद्री ड्रोन ने एक रूसी Mi-8 हेलीकॉप्टर पर हमला कर दिया।'

पहली बार ऐसा हमला

GUR ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि यूक्रेन के नवल ड्रोन ने किसी एयर टारगेट को निशाना बनाया हो। यूक्रेनी मिलिट्री ने क्रीमिया प्रायद्वीप पर रूसी युद्धपोतों पर हमला करने के लिए समुद्री ड्रोन का इस्तेमाल किया था, जिसे 2014 में मॉस्को ने जब्त कर लिया था।

यूक्रेन का कहना है कि नौसेना के ड्रोन और मिसाइल हमलों ने सेवस्तोपोल में रूस के प्रमुख नौसैनिक अड्डे को भारी नुकसान पहुंचाया है और इसके रूस को काला सागर बेड़े के लगभग सभी युद्धपोतों को फिर से स्थापित करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

 

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X