Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

हरियाणा से टीबी ख़त्म करने का एक साल का लक्ष्य : आरती सिंह राव

Updated on Tuesday, December 31, 2024 18:44 PM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश से टीबी को समाप्त करने के लिए 25 मार्च-2025 तक अभियान चलेगा और दिसंबर 2025 तक एक साल में टीबी के ख़ात्मे का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आज यहां जारी बयान में प्रदेश के लोगों को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी और साथ ही लोगों को  "टीबी उन्मूलन अभियान" में सहयोग के लिए आह्वान किया।

कुमारी आरती सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि “100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान” प्रदेश स्तर पर 7 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ था। हरियाणा सरकार ने दिसंबर 2025 तक टीबी को प्रदेश से खत्म करने का लक्ष्य बनाया है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रत्येक जिला में जिला कारावास से लेकर हर शहर व गांव में जाकर टीबी मरीजों की पहचान कर रही है। इसमें टीबी युक्त पाए जाने वाले मरीजों को सरकार की योजना के तहत  जांच व दवाइयां मुफ्त में उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के टीबी मुक्त हरियाणा के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है। उन्होंने राज्य के चिकित्सा अधिकारियों से भी कहा कि सभी चिकित्सा अधिकारी इस अभियान को केवल एक ड्यूटी ना समझते हुए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

25 मार्च 2025 तक चलेगा "टीबी उन्मूलन अभियान" , नए वर्ष की शुभकामनाओं के साथ अभियान में सहयोग के लिए किया आह्वान

उन्होंने बताया कि निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी के मरीजों को सरकार इलाज चलने तक प्रतिमाह 1000 रुपए प्रोत्साहन राशि भी देती है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत चिकित्सक नागरिकों को निक्षय मित्र बनने के लिए भी प्रोत्साहित करें तथा उन्हें निक्षय पोर्टल के बारे में जानकारी दें।

कुमारी आरती सिंह राव ने राज्य के नागरिकों से भी आह्वान किया है कि प्रदेशभर में चलाए जा रहे टीबी मुक्त अभियान के तहत स्वास्थ्य की जांच के लिए आगे आएं। उन्होंने बताया कि टीबी के शुरुआती लक्षण खांसी है। दो सप्ताह से ज्यादा खांसी आना, बार-बार पसीना आना, थकावट होना, वजन घटना, सांस लेने में परेशानी आना, बुखार आना टीबी के मुख्य लक्षणों में शामिल है। ऐसे में नागरिक अपने स्वास्थ्य की जांच जरूर करवाएं और स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग करें। सभी के सहयोग से ही हम अगले एक साल में प्रदेश से टीबी को खत्म कर पाएंगे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X