Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नए वर्ष में और गति मिलेगी : राव नरबीर सिंह

Updated on Tuesday, December 31, 2024 18:44 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी हैं। कैबिनेट मंत्री ने अपनी शुभकामनाओं में कहा कि नववर्ष-2025 सभी के लिए आशा, खुशी व सफलता से भरा हो व सकारात्मक सोच व ऊंचे लक्ष्य के साथ आगे बढ़े।

पर्यावरण मंत्री ने नए साल में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पंच प्रण संकल्प का किया आह्वान

उन्होंने सुख, समृद्धि, शांति, उल्लास और सभी के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की है। कैबिनेट मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना को, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश को समृद्धि एवं विकास के रास्ते पर ले जाने के राज्य सरकार के प्रयासों को नए वर्ष में और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की प्रगति के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं, जिनसे प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है।

पर्यावरण मंत्री ने नए साल में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पंच प्रण संकल्प का किया आह्वान

पर्यावरण मंत्री ने नववर्ष की पावन बेला पर आमजन से पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पंच प्रण संकल्प का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंच प्रण के तहत सभी नागरिक पॉलीथीन का उपयोग ना करके कपड़े के थैले का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही इस पूरे वर्ष में जब भी अवसर मिले तो पौधारोपण अवश्य करें। साथ ही किसी भी प्रकार का आयोजन हो उसमें गिफ्ट के रूप में फलदार पौधा जरूर भेंट करें। राव नरबीर सिंह ने तीसरे प्रण के रूप मेंबढ़ते प्रदूषण के मद्देनजर पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल कर पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग का आह्वान किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समय के साथ हम आधुनिक तो हुए हैं लेकिन कचरे को कंपोस्ट करने की प्रक्रिया को अपने व्यवहार में शामिल नही कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्रिया को हमे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल कर हमेशा सूखा और गीला कचरा अलग अलग रखना चाहिए ताकि उसे उचित प्रक्रिया के तहत कंपोस्ट किया जा सके। उन्होंने अंतिम व पांचवे प्रण के रूप में सिंगल यूज़ प्लास्टिक से बचाव की अपील की है। उन्होंने कहा है कि हमें यह प्रयास करना चाहिए कि जितना संभव हो हम सिंगल यूज़ प्लास्टिक का कम इस्तेमाल करें। क्योंकि इन्हे री-साइकिल करना मुश्किल है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X