Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

आयोग ने 107 दिनों में अभ्यर्थियों के हित में किये कार्य : चेयरमैन हिम्मत सिंह

Updated on Monday, December 30, 2024 18:41 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि उन्होंने  8 जून 2024 को आयोग का पदभार ग्रहण किया, जिसके बाद 18 जुलाई 2024 को आयोग का पुनर्गठन हुआ। आयोग ने इस वर्ष कुल 56830 अभ्यर्थियों के परिणाम जारी किए जिसमें वर्तमान आयोग द्वारा लगभग 36000 परिणाम  घोषित किए गए यह उपलब्धि आयोग ने मात्र 56 कार्यदिवस में प्राप्त की।

आयोग चेयरमैन हिम्मत सिंह सोमवार को हरियाणा निवास में प्रेस वार्ता को संबोधित कर थे। चेयरमैन ने आयोग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि  सोशल मीडिया का प्रयोग कर अभ्यर्थियों को जागरूक किया एवं अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से जोड़ा गया। उन्होंने कहा कि आयोग में पहली बार ऐसा हुआ है कि आयोग के किसी भी पदाधिकारी से कोई भी अभ्यार्थी अपनी शिकायत को लेकर फोन अथवा मैसेज के माध्यम से बात कर सकता है।

उन्होंने कहा कि आयोग ने  कोर्ट में अटकी हुई भर्तियों पर  अभ्यर्थियों के हित में मजबूती से अपना पक्ष रखा। आयोग द्वारा निकाली गई 24000 भर्तियों के परिणाम पर 266 केस और टीजीटी परीक्षा परिणाम पर 418 केस दायर हुए जिसपर आयोग तीव्रता से कार्यवाही कर रहा है। आयोग ने मात्र 56 दिन में 28 परीक्षाओं को सम्पन्न कराया । आयोग द्वारा अब बची हुई परीक्षाएं भी जल्द आयोजित कराई जाएंगी। राज्य में सबसे बड़ा परिणाम 24000 अभ्यर्थियों का  जारी किया गया ।

प्रति वर्ष की अपेक्षा में इस वर्ष कुल 56830, सबसे ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया गया है। प्रति वर्ष के अनुसार डेटा इस प्रकार है: 2015 में 2780 पदों पर, 2016 में 2229 पदों पर, 2017 में 8403 पदों पर, 2018 में 20141 पदों पर, 2019 में 34649 पदों पर 2020 में 8694 पदों पर, 2021 में 3651 पदों पर, 2022 में 16366 पदों पर, 2023 में 838 पदों पर चयन हुआ। उन्होंने कहा कि आयोग में पहली बार ऐसा हुआ है कि आयोग के चेयरमैन स्वयं आयोग के गेट पर आकर अभ्यर्थियों की शिकायत को सुनते है एवं उन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित भी किया जाता है।

चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा भविष्य के लिए योजना बनाई है जिसके तहत वार्षिक परीक्षा कैलेंडर बनाएंगे। शिकायत हेतु ग्रीवेंस पोर्टल लॉन्च होगा जिस पर निस्तारण का समय तय होगा एवं अभ्यर्थियों को हर एक प्रतिक्रिया की जानकारी मैसेज द्वारा समय समय पर मिलती रहेगी यदि कोई अभ्यर्थी हमारे दिए गए निस्तारण से सहमत नहीं होगा तो वह उस शिकायत पर पुनः शिकायत करने में सक्षम होगा। कोर्ट केस के लिए समाधान शिविर लगाए जाएंगे। अभ्यर्थियों हेतु OTR (One Time Registration) का प्रावधान लाया जाएगा। सरकार को रिपोर्ट पेश कर CET नई पॉलिसी में संशोधन कर लागू करवाना परन्तु नई पॉलिसी सुधार कुछ पोस्टों पर लागू नहीं होंगी। पेंडिंग परीक्षाओं को कराना एवं बचे हुए रिजल्ट्स को जारी करना। विभागों से सामंजस्य बनाकर ज्वाइनिंग से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि आयोग का पूर्ण प्रयास है कि हर एक अभ्यर्थी को कोर्ट और आयोग जाने की आवश्यकता न हो ,हर एक जानकारी उनको सरलता से मिलती रहे एवं घर बैठे शिकायतों का निस्तारण हो।

इस मौके पर आयोग सदस्य भूपेंद्र सिंह चौहान, कपिल अत्रेजा, अमर सिंह एवं सुभाष चंदर आयोग के सचिव विनय कुमार, OSD शंभु राठी, समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X