Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बनी भ्रष्टाचार मुक्त : मंत्री श्याम सिंह राणा

Updated on Monday, December 30, 2024 18:40 PM IST

चंडीगढ़  | हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  श्याम सिंह राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार मुक्त एवं पारदर्शी सुशासन के लिए प्रतिबद्ध हैं।

वर्तमान सरकार ने शासन-प्रशासन में फैले भ्रष्टाचार व भाई-भतीजावाद को समाप्त कर प्रदेश को नई दिशा प्रदान की है। आज हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में सबसे आगे खड़ा है। विकास व शासन व्यवस्था से प्रभावित होकर देश के अन्य राज्य भी हरियाणा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का अनुसरण कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की बेहतरीन सोच का कारण ही है सरकार ने प्रदेश से भ्रष्टचार को जड़ से समाप्त करने के लिए सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जोड़कर सभी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया है। इसी सोच एवं नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश की जनता ने सरकार की नीतियों एवं योजनाओं की बदौलत तीसरी बार प्रदेश की बागडोर सौंपी है।

कृषि मंत्री  श्याम सिंह राणा ने बताया कि वे भी किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं और किसानों की कृषि से संबंधित दिक्कतों के बारे भली-भांति परिचित है। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का ऐसा एकमात्र राज्य है जिसने केन्द्र सरकार द्वारा तय किए गए न्यूनतम समर्थन पर सभी 24 अधिसूचित फसलों की खरीद करने का निर्णय सबसे पहले लिया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की नीति एवं सोच यही रही है कि किसान की आमदनी को कैसे बढ़ाया जाए और किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लिए हमारी सरकार ने किसानों के हित में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है, सरकार द्वारा किसानों को बीज, खाद के साथ-साथ कृषि यंत्रों पर अनुदान उपलब्ध करवाया जा रहा है। मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल के माध्यम से अनुदान राशि सीधे किसानों के खाते में जमा करवाई जाती है। हरियाणा देश का ऐसा प्रथम राज्य है, जहां किसानों की सबसे अधिक फसलें एमएसपी पर खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा कृषि क्षेत्र के साथ-साथ अन्य विकास के क्षेत्रों में भी अग्रणी राज्य बना है।

कृषि मंत्री  श्याम सिंह राणा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सानिध्य में हरियाणा दस साल से लगातार सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के साथ-साथ प्रगति के स्वर्णिम पथ पर अग्रसर हो रहा है। देश व प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की संयुक्त नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश व प्रदेश में नए आयाम स्थापित किए है। देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी केन्द्र सरकार ने अपने साढ़े दस साल के कार्यकाल में देशहित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लेने के साथ-साथ जनकल्याण की असंख्य योजनाएं लागू कर देश की दशा-दिशा सुधारने का बहुत बड़ा कार्य कर देश को विश्व के अग्रणी देशों की श्रेणी में शुमार कर बहुत बड़ा कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार गरीब लोगों को समर्पित है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X