Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सप्ताह में तीन दिन चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय में बैठेंगे भाजपा सरकार के मंत्री, सुनी जाएगी लोगों की समस्याएं : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Updated on Monday, December 30, 2024 18:11 PM IST

चंडीगढ़। संगठनात्मक चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव का शैड्यूल तैयार कर लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता कर बताया कि 1 जनवरी से 5 जनवरी तक सभी बूथों पर कमेटियां बनाने का अभियान चलेगा और 6 जनवरी से 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसी दौरान बड़ी जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के मंत्री सप्ताह में तीन दिन भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में बैठेंगे और लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी संजय आहुजा, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग मौजूद रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि अब तक भाजपा के 41 लाख सदस्य बन चुके हैं। सदस्य बनाने की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से हुई है और पार्टी के पास सभी कार्यकर्ताओं का डाटा है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक 31 हजार से ज्यादा सक्रिय सदस्य बन चुके हैं।  बड़ौली ने कहा कि जब तक चुनाव की प्रक्रिया चलेगी तब तक साधारण सदस्य भी बनते रहेंगे और हम 50 लाख सदस्य बनाने का टारगेट पूरा करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के 20 हजार 629 बूथों पर तीन-तीन सक्रिय सदस्य बनाने की योजना है।

हरियाणा में 41 लाख लोग बनें भाजपा के सदस्य, जल्द पूरा होगा 50 लाख का टारगेट : बड़ौली

 बड़ौली ने कहा कि संगठन पर्व का अब तीसरा चरण चल रहा है। संगठन के चुनाव कराने के लिए चुनाव की टीम गठित कर ली गई है। चुनाव के लिए प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता को प्रदेश प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया है। इसी तरह से जिलों और मंडलों की टीम भी बना ली गई है।  बड़ौली ने कहा कि प्रदेश के 4390 शक्ति केंद्रों पर सहायकों की नियुक्ति करते हुए बूथ तक की जिम्मेदारी तय की है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी की जो रचना और योजना है उसके अनुसार जिस बूथ पर 50 सदस्य नहीं होंगे वहां पर चुनाव नहीं होगा।

संगठनात्मक चुनाव के आगे की प्रक्रिया के बारे में बताते हुए  बड़ौली ने कहा कि मंडलों का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 313 मंडल थे जोकि अब बढ़ाकर 376 कर दिए हैं। बूथ की रचना के बाद 6 जनवरी से 12 जनवरी तक मंडल अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया चलेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार प्रदेश में लगातार भाजपा की सरकार बनी है और लंबे समय तक भाजपा की ही सरकार बनती रहेगी।

पत्रकारों के सवालों पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने 50 हजार सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। 31 हजार बन चुके हैं और जल्द ही बाकी के 19 हजार सक्रिय सदस्य भी बना लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे बूथ का अध्यक्ष सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिलावार जिला अध्यक्ष के साथ तीन सदस्यों की स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है जो चयन प्रक्रिया पर नजर रखेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि जब तक चुनाव की प्रक्रिया जारी रहेगी साधारण सदस्य बनाने का अभियान भी चलता रहेगा। एक सवाल पर  बड़ौली ने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र को मजबूत करने वाली पार्टी है। भाजपा के अंदर भी लोकतंत्र की परम्परा है, इसलिए बूथ और मंडल अध्यक्षों का भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चयन होगा।

बीजेपी अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने कहा कि हरियाणा सरकार के मंत्री सप्ताह में तीन दिन भाजपा कार्यालय चंडीगढ़ में बैठेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान आम लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा।  बड़ौली ने कहा कि जल्द ही मंत्री के पार्टी कार्यालय में बैठने की व्यवस्था की दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X