Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार के मिशन रोज़गार से युवाओं के सपने हुए साकार

Updated on Monday, December 30, 2024 17:48 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के युवाओं को विदेश जाने के चलन को कम करने और उन्हें नौकरी तलाशने वाले के बजाय रोजगार सृजक बनाने के संकल्प को ध्यान में रखते हुए, पंजाब सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग पचास हज़ार नियमित नौकरियां प्रदान की हैं। साथ ही, प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से सशक्त बनाते हुए अपने व्यवसाय शुरू करने में भी सहायता दी है।

प्रदेश सरकार की दो साल और नौ महीनों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए, पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री  अमन अरोड़ा ने बताया कि सरकार ने अपने कार्यकाल के पहले 33 महीनों के दौरान युवाओं को 49,949 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके अतिरिक्त, राज्य में 4,725 से अधिक प्लेसमेंट कैंप लगाकर 2,65,430 उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र में नौकरियां प्राप्त करने में मदद की गई। पंजाब कौशल विकास मिशन ने 64,427 उम्मीदवारों को कैप्टिव रोजगारदाता, सरकारी और निजी प्रशिक्षण एजेंसियों के माध्यम से ऑटोमोटिव मशीन ऑपरेटर, फिटर, एडवांस रेस्पिरेटरी थेरेपिस्ट, वेयरहाउस पैकर, जनरल ड्यूटी सहायक, सुरक्षा गार्ड, कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, इलेक्ट्रिशियन, ब्यूटी थेरेपिस्ट, सीएनसी ऑपरेटर, सोलर पैनल टेक्नीशियन आदि जैसे कोर्सों में प्रशिक्षित किया, जिसके बाद 47,821 उम्मीदवारों को रोजगार मिला।

33 महीनों के कार्यकाल के दौरान युवाओं को 50 हज़ार सरकारी नौकरियां दी गईं , 2.65 लाख से अधिक उम्मीदवारों को निजी क्षेत्र में नौकरियां दिलाने में की गई मदद

उन्होंने बताया कि स्कूलों और कॉलेजों में 23,917 करियर टॉक्स आयोजित की गईं और 8,56,874 उम्मीदवारों को करियर गाइडेंस दी गई। इसके अतिरिक्त, 1,373 स्वरोजगार कैंप लगाए गए, जिनमें 1,77,049 आवेदकों को स्वरोजगार के लिए ऋण प्राप्त करने संबंधी मार्गदर्शन दिया गया ताकि राज्य में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया जा सके।

अमन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के सत्ता संभालने के बाद, महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल तैयारी संस्थान, एसएएस नगर (मोहाली) के 74 कैडेट रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी बने हैं। अब तक 64 कैडेट प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हो चुके हैं और 12 कैडेट कॉल अप लेटर का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, इस साल 24 अक्टूबर को एनडीए-153 कोर्स की मेरिट सूची में संस्थान के 12वें कोर्स के कैडेट अरमानप्रीत सिंह ने ऑल-इंडिया मेरिट में पहला स्थान और कैडेट केशव सिंगला ने 15वां स्थान प्राप्त किया। टेक्निकल एंट्री स्कीम (टीईएस)-52 कोर्स की मेरिट सूची, जो 7 नवंबर को घोषित की गई, में संस्थान के 12वें कोर्स के कैडेट करमन सिंह तलवार ने ऑल-इंडिया मेरिट में दूसरा स्थान हासिल किया।

पंजाब की बेटियों के सपनों को मिली उड़ान

पंजाब की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा कपूरथला जिले के कांझला में विशेष रूप से लड़कियों के लिए सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड एंप्लॉयमेंट ऑफ पंजाब यूथ (सी-पाइट) कैंप खोला जाएगा। यह कैंप पूरी तरह महिला स्टाफ द्वारा संचालित किया जाएगा।

अमन अरोड़ा ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2023 में पंजाब की लड़कियों के लिए माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट, एसएएस नगर में एनडीए प्रीपरेटरी विंग स्थापित कर एक और बड़ा फैसला लिया। इस संस्थान ने पंजाब की लड़कियों को रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में शामिल होने के लिए बड़े स्तर पर प्रेरित किया है।

हाल ही में, माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रीपरेटरी इंस्टीट्यूट फॉर गर्ल्स की दो महिला कैडेट्स ने एयर फोर्स अकादमी की मेरिट सूची में क्रमशः चौथा और 23वां स्थान प्राप्त किया है। पिछले दो महीनों में एसएसबी द्वारा कमीशंड अधिकारी के लिए छह अन्य महिला कैडेट्स की सिफारिश की गई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में संस्थान द्वारा एनडीए परीक्षा और एसएसबी के लिए 90 महिला कैडेट्स को प्रशिक्षण दिया गया है।

Readers' Comments
Gurdip singh narula 8/22/2023 11:49:43 PM

Very sad to hear this bad new that one person lost his leg during the March of Farmres of all from Different states . We are all divided for our own Interest . All the political parties get together and then easy to resolved the issues but their motive is not good but they try to use innocent people For their own interest .now future is coming very bad if BJP win the next election . They are planning to set up Hindu Raj and Sikh Muslim and Christian will Second class citizens and they will Treat you as a slave . My Appeal to all the people get together and do not let RSS or BJP to win the election

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X