Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब सरकार ने 2024 में जेल सुरक्षा ढांचे को मज़बूत किया, कैदियों के पुनर्वास संबंधी पहलकदमियों में वृद्धि की: लालजीत सिंह भुल्लर

Updated on Friday, December 27, 2024 18:36 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के जेल मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जेल विभाग द्वारा साल 2024 के दौरान सुरक्षा उपायों को मज़बूत करने और कैदियों के पुनर्वास के लिए की गई महत्वपूर्ण पहलकदमियों पर प्रकाश डाला।

राज्य में जेलों के बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा लुधियाना के निकट 50 एकड़ क्षेत्र में 100 करोड़ रुपए की लागत से उच्च सुरक्षा जेल की स्थापना की जा रही है। इस जेल का काम सम्पूर्ण होने के बाद यहां 300 खतरनाक कैदियों को रखा जाएगा।

आगे जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा तकनीक के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसके तहत आठ केंद्रीय जेलों में ए.आई आधारित सी.सी.टी.वी निगरानी प्रणाली लागू की जा रही है ताकि प्रतिबंधित पदार्थों के फेंके जाने, दीवार पार करने और अनधिकृत मोबाइल उपयोग का पता लगाया जा सके। इस प्रणाली का विस्तार छह और जेलों तक किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि केंद्रीय जेल बठिंडा में वी-कवच जैमर को सफलतापूर्वक लागू करने के बाद 12 संवेदनशील जेलों में इसे स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि बठिंडा जेल में सुरक्षा के लिए एक अतिरिक्त सी.आर.पी.एफ कंपनी भी तैनात की गई है।

300 खतरनाक कैदियों को रखने के लिए 100 करोड़ रुपए की लागत वाली उच्च सुरक्षा जेल का निर्माण प्रगति अधीन

जेल मंत्री ने बताया कि अनधिकृत मोबाइल उपयोग को रोकने के साथ-साथ संचार की आधुनिक तकनीकों के तहत जेलों में 750 से अधिक कॉलिंग सिस्टम स्थापित किए जा रहे हैं ताकि कैदी अपने परिवारों और वकीलों से बात कर सकें। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सभी 13 संवेदनशील जेलों को एक्स-रे बैगेज स्कैनर से लैस करने सहित उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्रों, जहां खतरनाक कैदी रखे गए हैं, में सी.सी.टी.वी कवरेज स्थापित करना भी प्रक्रिया अधीन है।

उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2023 से लागू किए गए नए खोज, विश्लेषण और इंटेलिजेंस विंग द्वारा खुफिया-आधारित कार्यवाहियों और कैदियों के व्यवहार के विश्लेषण के माध्यम से आंतरिक सुरक्षा को मज़बूत किया जा रहा है।

कैदियों के पुनर्वास संबंधी उपक्रमों के बारे में बात करते हुए स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि "शिक्षा दात परियोजना" के तहत 2200 कैदी शैक्षिक कोर्स कर रहे हैं, जबकि 513 कैदी इस साल दिसंबर में शुरू होने वाले इलेक्ट्रिकल वर्क, प्लंबिंग और टेलरिंग सहित विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रमों में पंजीकृत किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा नाभा और फाजिल्का में दो नए पेट्रोल पंप स्थापित करके अपनी व्यावसायिक पहलकदमियों का विस्तार भी किया गया है और वर्तमान में पेट्रोल पंपों की कुल संख्या आठ हो गई है।

स्टाफ संबंधी ज़रूरतों के बारे में बात करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि हाल ही में 738 वार्डर और 25 मैट्रन भर्ती किए गए हैं और 179 अतरिक्त सुरक्षा स्टाफ के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न कैडरों की 1220 पदों को सृजित करने की स्वीकृति दे दी गई है, जिसके संबंध में जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जेल मंत्री ने बताया कि कैदियों और स्टाफ दोनों की मनोवैज्ञानिक सहायता के लिए पंजाब जेल विकास बोर्ड के तहत तीन काउंसलर नियुक्त किए गए हैं।

Readers' Comments
HARPREET Singh Aulakh 8/21/2023 7:50:06 PM

Very bad on govt part

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X