Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विद्यार्थियों को नवाचार को बढ़ावा देकर व नए शोध ती तरफ अग्रसर होना होगा : बंडारू दत्तात्रेय

Updated on Thursday, December 26, 2024 19:06 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि विद्यार्थियों को नवाचार को बढ़ावा देकर नए शोध की तरफ अग्रसर होना होगा। अगर शोध करते समय विद्यार्थियों को असफलता हाथ लगती है तो उन्हें निराश होने की बजाए निरंतर प्रयास जारी रखना होगा।  दत्तात्रेय गुरुवार को हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई 51 वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 30 वर्षों बाद यह मौका मिला है जब हरियाणा को इस प्रदर्शनी को आयोजित करने का मौका मिला है और हर वर्ष आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम 26 से 31 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम वैज्ञानिक परियोजनाओं को प्रदर्शित करने के साथ-साथ छात्रों को राष्ट्रीय एकता का मंच भी प्रदान करता है। भारत के कोने-कोने से आए छात्र अपने विचारों और अनुभवों का एक दूसरे से आदान प्रदान करते हैं। सभी हमारे देश की विविध परंपराओं समृद्ध संस्कृति, रहन-सहन बोली और भाषा के बारे में एक दूसरे से विचार साझा करते है। उन्होंने आह्वान किया कि बच्चों के मन में जाति व धर्म को अलग रख कर केवल एक ही भावना होनी चाहिए कि हम भारतवासी है।

कहा, देशभर से आए विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए यह सांस्कृतिक और शैक्षिक विचारों के आदान-प्रदान का सुनहरा अवसर

 दत्तात्रेय ने वीर बाल दिवस पर  गुरु गोविंद सिंह के दो साहबजादों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह ने धर्म की रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया था। हम सभी को ऐसे वीर बालकों के जीवन से प्ररेणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में हमेशा जिज्ञासा एकाग्रता और नवाचार की भावना होनी चाहिए। बच्चों में अपने आस-पास की चीजों को जानने की जिज्ञासा निरंतर बढ़ती रहती है। उन्होंने कहा कि बच्चों को एक अच्छा श्रोता होना चाहिए। उन्हें हर बात को ध्यान से सुनना व समझना चाहिए तभी वे अपने जीवन में आगे बढक़र नए मुकाम हसिल कर पाएंगे। 

बंडारू दत्तात्रेय ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को बल्ब का आविष्कार करने वाले थॉमस एडिसन के बारे में बताते हुए कहा कि थॉमस एडीसन ने अपने आविष्कार के लिए 999 बार प्रयास किया। उसके बाद वे सफल हुए और दुनिया को बल्ब मिला। इसलिए आप सभी को भी शोध करते समय असफलता से निराश नहीं होना चाहिए अपितु सफलता प्राप्त होने तक निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। राज्यपाल ने बच्चों को आर्यभट्ट, सीवी रमन, डॉ एपीजे अब्दुल कलाम और कल्पना चावला जैसे अनेक भारतीय वैज्ञानिकों का उदाहरण देते हुए कहा कि आप सभी को भारतीय वैज्ञानिकों के बारे में भी जानना चाहिए। आप सभी को हमारे वैज्ञानिकों के जीवन से प्ररेणा लेकर शोध करने चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सभी नवाचार को बढ़ावा देकर व नए-नए शोध करके माननीय प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में अपनी भागीदारी सुनिशिचित करनी होगी तभी हमारा देश एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरकर आएगा।

उन्होंने महान शिक्षाविद् पंडित मदन मोहन मालवीय जी की बात को याद करते हुए कहा कि शिक्षण संस्थान केवल परीक्षा लेने का संस्थान मात्र नहीं है। मूलत: यह विद्यार्थियों का निर्णाण करने की पौधाशाला है। शिक्षण संस्थानों को वर्तमान व भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों में कौशल और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर कार्यक्रमों का संचालन करना चाहिए।

 उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार पूरे देश की तुलना में नई शिक्षा नीति को सर्वप्रथम हरियाणा में वर्ष 2025 तक लागू करने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बच्चों को बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत छात्र अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी एमबीबीएस कर सकते है। राज्यपाल ने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में रोबोटिक्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मशीन लर्निंग कोडिंग जैसे अनेक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई है। हरियाणा राज्य में भारत का पहला सरकारी कौशल विश्वविद्यालय  विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय भी स्थापित किया गया है। जहां से शिक्षा प्राप्त कर बच्चे हरियाणा का नाम पूरे देश में रोशन कर रहे हैं।

हम अपने संकल्प को सिद्धि तक लेकर जा रहे हैं-शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा 

51 वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि जब यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया तो शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि देशभर से करीब 400 विज्ञान के विद्यार्थी आएंगे। इस पर उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों के विज्ञान के शोध को देखने का अवसर प्रदेश के सभी आठवीं से 12वीं तक के बच्चों को मिले। इसके बाद निर्णय लिया गया कि प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा बच्चे यहां लगाई गई प्रदर्शनी को देखने के लिए आएंगे और हम 31 दिसंबर तक लाखों बच्चों को यहां लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि आज भारत एक मजबूत राजनैतिक सोच के साथ आगे बढ़ रहा है तो दुनिया आज भारत से ज्ञान, विज्ञान, बुद्धि और कौशल पर फक्र और विश्वास कर रहा है और सकारात्मक दृष्टिकोण से विश्वास कर एक साथ आगे बढऩे का कार्य भी कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज जहां पूरे विश्व में गृहयुद्ध की स्थिति है वहीं हमारे देश का बच्चा-बच्चा सकारात्मक सोच के साथ विश्व के कल्याण की बाते कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी को आम लोगों तक भी खोला जाएगा ताकि सभी लोक देश में बच्चों द्वारा विज्ञान के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देख सकें।

51 वीं राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सभी 29 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के बच्चे अपने-अपने मॉडल लेकर पहुंचे हैं। इन बच्चों द्वारा 185 स्टाल लगाए गए हैं। राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय व प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने अधिकारियों के साथ प्रदर्शनी स्थल का निरीक्षण किया। इनमें महाराष्ट्र के के दिव्यांग बच्चों वंश मर्शकूले व वंश डोगरे ने दिव्यांगों के नाखून काटने के लिए एक यंत्र बनाया था। वहीं गुजरात के बच्चों हर्षिता ने स्मार्ट व्हीलचेयर बनाई थी। बिहार के प्रभु नारायण ने पोर्टेबल स्ट्रक्चर बनाया जिसमें घर से लेकर शौचालय तक सभी मॉडल दर्शाए गए। सिक्किम के बच्चों भूमिका क्षेत्री ने प्यूरीफायर वाटर टैंक का मॉडल दर्शाया। तेलंगाना की गायत्री ने बेबी मॉनिटरिंग सिस्टम बनाया था जो बेबी के टेंपरेचर, ह्यूमिडिटी व बेबी के रोने के बारे में बताया था। राज्यपाल व शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सभी बच्चों की सराहना की व उनके साथ चित्र खिंचवाते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।  राज्यपाल ने कार्यक्रम में चौथे एशियाई रोल बॉल में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली अंशिका को भी सम्मानित भी किया।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X