Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

विदेशों में धूम मचाएंगे सहकारिता संस्थाओं के उत्पादः डाॅ अरविंद शर्मा

Updated on Thursday, December 26, 2024 19:06 PM IST

गोहाना। सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह का संकल्प हर घर में सहकारिता का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अगुवाई में सहकारिता विभाग प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों को लाभ में लाने के लिए कमर कस चुका है। हम सब मिलकर युवाओं, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएंगे और उनको रोजगार पाने की बजाय रोजगार देने वाले बनाने का काम करेंगे।

वीरवार को सहकारिता मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने प्रदेश भर में सहकार से समृद्धि के संकल्प पर आगे बढते हुए गोहाना में जिला स्तरीय सहकारिता जागरूकता अभियान का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात की तर्ज पर हरियाणा में प्राथमिक सहकारी समितियों को लाभ में लाने के लिए विशेष कार्य योजना बनाई जा रही है। हमारा लक्ष्य है कि किसान, महिला से लेकर युवा तक सहकारी संस्थाओं हर योजना की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि वो तय कर सकें कि किस योजना में वो आत्मनिर्भर बनते हुए देश, समाज में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें रोजगार पाने की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाते हुए रोजगार देने की सोच को मजबूत करना है। कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि सहकारी संस्थाओं के उत्पाद सेना से लेकर विदेशों में दुबई और आबु धाबी तक अपनी धूम मचा रहे हैं और हम सभी मिलकर सहकारी उत्पादों को विदेशों में बढावा देंगे, ताकि हमारी सहकारी समितियों से जुडे लोगों को अच्छा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियों को समय पर लोन चुकाना और बेहतर विपणन प्रणाली के माध्यम से मुनाफे में लाने के लिए मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि सहकारिता विभाग विचार कर रहा है कि जो युवा निजी स्थान पर सहकारी संस्थाओं के उत्पादों को बिक्री करते हुए अपना काम शुरू करें, ताकि उनका स्वरोजगार विकसित हो।

भारतीय सेना, मलेशिया व इंडोनेशिया में वीटा का दूध, दुबई व आबू धाबी में हैफेड उत्पाद हो रहे हैं निर्यात

कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने सोनीपत सेंट्रल को आपरेटिव बैंक लिमिटेड द्वारा शुरू की गई तीन योजनाओं म्हारे बुजुर्ग-म्हारी धरोहर, वीरांगना लक्ष्मीबाई बचत योजना व नारी शक्ति उत्थान योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने राज्य सहकारी बैंक व जिला सहकारी बैंक की स्वंय सहायता समूहों के लिए संयुक्त योजना में 208 समूहों को 4 करोड 16 लाख रूपए का लोन चैक वितरित किए। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। हजारों के उमडे जनसमूह को देखते हुए कैबिनेट मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने जागरूकता अभियान को गोहाना में शनिवार तक जारी रखने के आदेश दिए। इस अवसर पर गन्नौर विधायक देवेन्द्र कादयान, कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की धर्मपत्नी डॉ रीटा शर्मा, सहकारी संस्थानों के चेयरमैन धर्मबीर डागर, अमरपाल राणा व हुकुम सिंह भाटी, हरियाणा सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार राजेश जोगपाल, हैफेड एमडी मुकुल कुमार, हरकोफेड एमडी सुमन बल्हारा, संयुक्त रजिस्ट्रार हरप्रीत कौर, नरेश गोयल व योगेश शर्मा, गौकर्ण धाम के प्रमुख महंत बाबा कमल पुरी महाराज, अतिरिक्त रजिस्ट्रार कविता धनखड व वीरेंद्र दहिया, एसडीएम गोहाना अंजलि श्रोतिया, एमडी शुगर मिल अंकिता वर्मा, पूर्व महापौर मनमोहन गोयल व रेणु डाबला, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बलराम कौशिक आदि उपस्थित रहे।

Readers' Comments
Bhupinder Kaur 8/21/2023 12:10:12 AM

Cm charanjeet Singh

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X