Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों से वीर साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

Updated on Thursday, December 26, 2024 19:06 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘वीर बाल  दिवस’ के अवसर पर लोगों से गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों द्वारा दिए गए बलिदानों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को साहिबजादों की तरह साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का महत्व सिखाएं और उनके जीवन में इन मूल्यों को शामिल करें। यही उनके अद्वितीय बलिदान के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने सभी धर्म गुरुओं और सभी सामाजिक संस्थानों से आग्रह करते हुए कहा  कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर जन आंदोलन चलाएं, ताकि इस गंभीर समस्या को जड़ से खत्म कर युवा शक्ति को बचाया जा सके।मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस कार्यक्रम में उपस्थित संगतगण को सम्बोधित कर रहे थे। 

दोनों वीर साहिबज़ादों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फ़तेह सिंह का अद्वितीय बलिदान हमें राष्ट्रहित में बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए प्रेरित करता है। छोटी सी आयु में शहादत देने वाले वीर साहिबज़ादों की अमर गाथा इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। 

प्रधानमंत्री के प्रयासों से हर साल 26 दिसंबर को देशभर में मनाया जाता है ‘वीर बाल दिवस’ – मुख्यमंत्री

नायब सिंह सैनी ने वीर साहिबज़ादों के शहीदी दिवस को हर वर्ष 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों  से अब हर वर्ष 26 दिसंबर को 'वीर बाल दिवस' पूरे  देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।  श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार के सभी सदस्यों ने एक ही सप्ताह 20 से 27 दिसम्बर, 1704 में धर्म व आम जन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी। उनके परिवार की  शहादत को दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी शहादत माना जाता है।  उनकी कुर्बानियां देश, धर्म और समाज की रक्षा के लिए थीं। उनका बलिदान कमजोर और बेसहारा की रक्षा के लिए था। उन्होंने मानव मात्र के लिए सत्य, न्याय और धर्म का संदेश दिया।

साहिबजादों की शहादत का बदला लेने वाले महान वीर बाबा बन्दा सिंह बहादुर जी को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि  वे पहले ऐसे सिख सेनापति हुए, जिन्होंने मुगलों के अजेय होने के भ्रम को तोड़ा। उन्होंने गुरु गोबिन्द सिंह जी के संकल्प को पूरा करते हुए प्रभुसत्ता सम्पन्न सिख राज्य की राजधानी लोहगढ़ की नींव रखी, जो हरियाणा के यमुनानगर ज़िले में स्थित है। 

सिख एक बहादुर कौम, सिख धर्म ने देश को दिए 10 महान गुरु

सिख कौम को बहादुर कौम बताते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिख धर्म ने देश को 10 महान गुरु दिये और इन गुरुओं ने देश और समाज के लिए अनंत कुर्बानियां दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पावन धरा से श्री गुरु नानक देव जी सहित सभी गुरुओं का गहरा संबंध रहा है। हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्रद्धेय शीश को आनंदपुर साहिब पहुंचाने के लिए अपना शीश देने वाले कुशाल दहिया हरियाणा के सोनीपत में बढ़खालसा गांव के निवासी थे।

हरियाणा के यमुनानगर स्थित कपालमोचन तीर्थ का उल्लेख करते हुए कहा कि यही से  प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी ने 'सर्वधर्म समभाव' के लिए लंगर, संगत और पंगत की अवधारणा शुरू की थी। वहीं पर भंगाणी युद्ध के बाद श्री गुरु गोबिंद सिंह जी 52 दिन ठहरे थे और उन्होंने दस्तारबंदी की प्रथा शुरू की थी। इसी प्रकार, जिला अम्बाला में लखनौर साहिब अकालपुरख श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की ननिहाल थी। उनका वहां पर बचपन बीता। धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र और हरियाणा की अन्य क्षेत्रों में समय-समय पर आठ गुरुओं का आगमन हुआ।

पानीपत की ऐतिहासिक धरती पर 'हिन्द की चादर' श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश वर्ष में राज्य स्तरीय समारोह हुआ आयोजित

नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 'आजादी का अमृत महोत्सव' के तहत श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश वर्ष को देश-भर में मनाने के  निर्णय के अंतर्गत हरियाणा सरकार ने 2022 में पानीपत की ऐतिहासिक धरती पर 'हिन्द की चादर' श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश वर्ष में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया। जिस मैदान पर वह समारोह आयोजित किया गया उसका नाम 'श्री गुरु तेग बहादुर जी मैदान' रखा गया है। इससे पहले, प्रदेश में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय आयोजन किये गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा में गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब को 70 कनाल भूमि प्रदान की गई है।  यमुनानगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है। इसी प्रकार, असंध के कॉलेज का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे बेटे बाबा फ़तेह सिंह जी के नाम पर रखा गया है। लखनौर साहिब में माता गुजरी के नाम से वी.एल.डी.ए. कॉलेज स्थापित किया गया है।  महान गुरु के सम्मान में पंचकूला से पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम बदलकर गुरु गोबिंद मार्ग रखने का निर्णय लिया है। साथ ही, विभिन्न स्थानों पर चौक, द्वार, पुस्तकालय, सड़क आदि के नाम गुरुओं के नाम पर रखे गये है। 

उन्होंने कहा कि लौहगढ़ भगवानपुर को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से लौहगढ़ में बाबा बन्दा सिंह बहादुर ट्रस्ट बनाया गया है। लोगों की आस्था को देखते हुए श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा, श्री ननकाना साहिब, श्री हेमकुंड साहिब और श्री पटना साहिब जाने वाले प्रदेश के तीर्थ यात्रियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 'स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना' शुरू की गई है।

भाजपा मंडल स्तर पर मना रही है वीर बाल दिवस - मोहन लाल बडौली

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली ने सिख गुरुओं के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि राष्ट्र की प्रगति वीरों के बलिदान को याद रखने और भावी पीढ़ियों के साथ साझा करने पर निर्भर करती है। उन्होंने हरियाणा के लोगों की भावनाओं के अनुरूप  प्रदेश के गुरुओं और शहीदों को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर मंडल स्तर पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है। 

प्रधानमंत्री ने इतिहास के अनदेखे अध्याय को उजागर करने के लिए 'वीर बाल दिवस' मनाने की घोषणा की

इससे पहले, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कहा कि यह दिन गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों, बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फ़तेह सिंह जी के सर्वोच्च बलिदान को याद  करता है, जिन्होंने अपनी आस्था और सिद्धांतों की रक्षा के लिए छोटी उम्र में अपने प्राणों की आहुति दे दी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिन को 'वीर बाल दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया, ताकि इतिहास के उस अध्याय की ओर ध्यान आकृष्ट किया जा सके, जिसे कई वर्षों से नजरअंदाज किया गया था। परिणामस्वरूप, आज यहां वीर बाल के शौर्य और बलिदान को याद करने के लिए राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर ओएसडी डॉ. प्रभलीन और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा और सिख समुदाय के कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X