Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

अब पंचायतें एआई की मदद से तैयार करेंगी विकास का खाका

Updated on Thursday, December 26, 2024 11:38 AM IST

जींद। देश में एआई के इस्तेमाल और भविष्य को लेकर जहां एक बहस छिड़ी हुई है वहीं भारत की पहली हाईटेक पंचायत के संस्थापक एवं ग्राम एसोसिएशन ऑफ भारत के अध्यक्ष सुनील जागलान ने आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस को अब पंचायतों तक पहुंचाने का अभियान शुरू किया है। एआई के माध्यम से ग्राम पंचायतें अब जहां अपने गांव के विकास का खाका तैयार कर सकेंगी वहीं गांवों में होने वाली साइबर ठगी के प्रति भी जागरूकता फैलाने में पंचायतें अहम भूमिका निभाएंगी।सुनील जागलान स्वंय भी कम्प्यूटर साईंस से स्नातक हैं ।

सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के संस्थापक सुनील जागलान इससे पहले देश के कई राज्यों में महिला पंचायतों का आयोजन कर चुके हैं वहीं जींद जिले के गांव बीबीपुर को देश की पहली मॉडल पंचायत बना चुके हैं।

जागलान अब एआई फ्रैंडली पंचायत बनाने का अभियान शुरू करने जा रहे हैं। जागलान के अनुसार ग्राम पंचायत की कार्यवाही लिखने, डॉक्यूमेंटेशन करने, फाइल करने, सीएसआर के लिए पहुंच हासिल करने और जीपीडीपी का प्लान बनाने में एआई की भूमिका अहम है ।

एआई फ्रैंडली पंचायत तैयार कर रहे देश के हाईटैक सरपंच सुनील जागलान , देश के कई राज्यों में शुरू किया अभियान

सुनील जागलान ने बताया कि एआई का युग आ चुका है और हमें इसके सकारात्मक प्रयोग से बेहतर दुनिया बनाने की दिशा में काम करना चाहिए। भारत में आज भी लगभग 65 प्रतिशत आबादी गांव में रहती है, और सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल 2030 को प्राप्त करने के लिए एआई एक महत्वपूर्ण टूल हो सकता है। जागलान ने बताया कि हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, और उत्तर प्रदेश की कुछ पंचायतों में एआई फ्रेंडली ग्राम पंचायत बनाने का काम शुरू हो चुका है।

उन्होंने बताया कि एआई के इस्तेमाल से सरपंच अपने गांव की व्यवस्थित विकास योजनाएं बना सकते हैं। तकनीकी  का अगर सकारात्मक रूप से इस्तेमाल किया जाए तो वह बेहतर साबित हो सकती है। पंचायतें देश की पहली सरकार होती है का अगर इसकी शुरूआत यहां से की जाए तो गांव स्तर पर एआई क्रांति लाई जा सकती है।

सुनील जागलान ने कहा कि बताया कि उनके बीबीपुर मॉडल ऑफ़ विमेन एम्पॉवरमेंट एंड विलेज डेवलपमेंट के माध्यम विकसित भारत 2047 बनाने के लिए  गॉंवो को गोद लेकर कार्य किया जा रहा है जहॉं पर पंचायतों को पहले हमने डिजिटिल विलेज बनाया व अब एआई का प्रयोग करना सिखा रहे हैं । हम पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार को भी इसका प्रपोज़ल भेजेंगे ।

गौरतलब है कि सुनील जागलान हरियाणा के जींद जिले के बीबीपुर गांव के सरपंच रहे हैं तथा उन्होंने देश को पहली महिला हितैषी एवं बाल हितैषी और डिजिटिल पंचायत दी है। उनको दो बार राष्ट्रीय पुरूस्कार भी मिले हैं तथा उनके पंचायती राज पर किए गए कार्य पर बनी डॉक्युमेंट्री फिल्म सनराईज  को भी दो राष्ट्रीय फिल्म फ़ेयर पुरस्कार मिले हैं व यह हावर्ड यूनिवर्सिटी में भी दिखाई गई है । उनके पंचायत कार्यों पर ए विलेज नेम्ड बीबीपुर का पाठ आठवीं कक्षा में पढ़ाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ बार उनकी तारीफ़ कर चुके है। देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की थी। सुनील जागलान एक दशक से देश भर में पंचायती राज सशक्त करने के लिए कार्य कर रहे हैं ।

Readers' Comments
HARPREET Singh Aulakh 8/20/2023 8:46:12 AM

Congratulations to our scientist

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X