Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

बच्चों में पैंसिल व रबड़ चबाने की आदत है दांतों के लिए खतरा:कविता शर्मा

Updated on Thursday, December 26, 2024 11:38 AM IST

पंचकूला। बच्चों में पैंसिल या रबड़ चबाने की आदत उनके दांतों के लिए खतरा है। सामान्य बच्चों के मुकाबले ऐसे बच्चों में दांतों की बीमारियां लगने का खतरा अधिक बना रहता है। उक्त विचार प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ एवं दंत रोग वक्ता डॉ.कविता शर्मा प्रयोग फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे आप्रेशन दंत रक्षक के तहत पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित गर्वमेंट गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल में प्राइवेट डेंटल प्रैक्टीशनर एसोसिएशन पंचकूला के सहयोग से आयोजित दंत जांच शिविर के दौरान छात्राओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि अक्सर बच्चे पढ़ाई के तनाव में पैन, पैंसिल, रबड़ आदि चबाने लगते हैं। कुछ बच्चे चॉक आदि भी खाते हैं। ऐसे बच्चों के दांत टेढे-मेढे होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसके अलावा पैन की प्लास्टिक, पैंसिल का सिक्का व लकड़ी दांतों की कई बीमारियों को जन्म देता है।

प्रयोग फाउंडेशन ने किया सेक्टर-15 स्कूल में किया दंत जांच शिविर का आयोजन , हुई दो सौ से अधिक छात्राओं के दांतों की जांच

पीडीपीए के अध्यक्ष डॉ.मनिल ग्रोवर, हिमांशु गुप्ता ने बच्चों को ब्रश करने के सही तरीके के बताते हुए कहा कि एक ब्रश की उम्र पांच से छह माह होती है और ब्रश करने का समय तीन से चार मिनट का होता है। स्कूल की डीडीओ मीना गहलावत ने इस आयोजन के लिए सामाजिक संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर से बच्चों को पढ़ाई से हटकर कई नई जानकारियां मिलती हैं, जिससे उनका शारीरिक विकास होता है। शिविर के दौरान पीडीपीए प्रतिनिधि डॉ.वर्षा कंबोज,डॉ.राहुल वशिष्ठ, डॉ.आशिमा मल्होत्रा ने दो सौ से अधिक छात्राओं के दांतों की जांच की। ज्यादातर छात्राओं में दांतों का आकार सही न होने, दांतों में कीड़ा लगे होने जैसी बीमारियां देखने को मिली। इस अवसर पर प्रयोग फाउंडेशन की प्रोजैक्ट इंचार्ज शिवांगी बंसल के अलावा स्कूल की तरफ से पीजीटी प्रियंका शर्मा, मीना अत्री, कुलदीप सिंह, सोहन लाल समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X