Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

सुशासन दिवस के अवसर पर पुलिसकर्मियों के लिए पंचकूला में सम्मान समारोह आयोजित

Updated on Wednesday, December 25, 2024 19:01 PM IST

पंचकूला। सुशासन दिवस के अवसर पर आज पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित स्टेट एमरजैंसी रिस्पांस सेंटर में पुलिसकर्मियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान  कपूर ने ड्यूटी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। समारोह में डीजीपी उत्तम सेवा मेडल प्राप्त करने वाले 7 पुलिसकर्मियों तथा हरियाणा 112 के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 25 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

समारोह में अपने विचार रखते हुए पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हरियाणा पुलिस की ईआरवी का रिस्पांस टाइम अब घटकर औसतन 6.52 मिनट तक पहुंच गया है, जिसका मतलब है कि हरियाणा पुलिस की टीम सूचना प्राप्ति के लगभग 7 मिनट के अंदर व्यक्ति की मदद के लिए पहुंच जाती है। उन्होंने समारोह में उपस्थित कम्युनिकेशन अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पास हरियाणा 112 पर आने वाला प्रत्येक फोन महत्वपूर्ण है क्योंकि लोग बहुत ज्यादा परेशानी में ही हमें फोन करते हैं ऐसे में हमारे मन मस्तिष्क में केवल यही बात होनी चाहिए कि हमें व्यक्ति की सहायता करनी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान व्यक्ति से केवल जरूरी जानकारी ही प्राप्त करें और अनावश्यक बातों में समय व्यर्थ ना करें।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, डीजीपी उत्तम सेवा के 7 तथा 25 अन्य पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी के लिए उसकी कर्मभूमि ही उसका सबसे बड़ा धार्मिक स्थल है इसलिए हम सभी को अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभानी चाहिए उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि भगवान ने हमें हरियाणा पुलिस में रहकर लोगों की सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। इसलिए हमें पूरी श्रद्धा से अपनी ड्यूटी करनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि हरियाणा 112 पर तैनात कम्युनिकेशन अधिकारियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण से कार्य की गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे कम्युनिकेशन अफसरों को सॉफ्ट स्किल की ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों का आह्वान करते हुए कहा कि उन्हें जिंदगी में जब भी नई चीज़ सीखने का अवसर मिले तो जरूर सीखें क्योंकि इससे आपके स्किल अच्छे होंगे। सीखने की कोई उम्र नही होती बस व्यक्ति की इच्छाशक्ति मजबूत होनी चाहिए।

कपूर ने इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल पर तैनात पुलिसकर्मियों से कहा कि वे ड्यूटी के दौरान सड़कों पर अपनी मौजूदगी बढ़ाए। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर उससे पूछताछ अवश्य करें। इससे लोगों विशेषकर महिलाओं में सुरक्षा की भावना को बल मिलेगा। हरियाणा पुलिस द्वारा ईआरवी की संख्या बढ़ाने को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने समारोह में सभी पदक विजेताओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरदीप दून ने समारोह में पहुंचने पर  कपूर का स्वागत किया जबकि आए हुए अतिथियों का धन्यवाद एसपी नूपुर बिश्नोई ने किया।

7 डीजीपी उत्तम सेवा मेडल तथा 25 हरियाणा 112 के कर्मचारियों को भी किया गया सम्मानित

समारोह में डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने 7 डीजीपी उत्तम सेवा मेडल विजेताओं तथा 25 हरियाणा 112 में तैनात कर्मियों को सम्मानित किया। समारोह में इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह को ‘स्वान‘ परियोजना की स्वान बैंडविथ को 10 एमबीपीएस तक उन्नत करने तथा वायरलैस संचार के डिजिटलीकरण के लिए सराहनीय कार्य करने के लिए डीजीपी उत्तम सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, इंस्पेक्टर राजेश को सीसीटीएनएस तथा आईसीजेएस परियोजना के कार्यान्वयन और निगरानी में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सम्मानित किया गया। सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार डीडीए शाखा में कार्यरत है जिन्हें माननीय उच्च न्यायालय के साथ-साथ निचली अदालतों में भी मामलों की रक्षा में असाधारण रूप से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार, सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह एसटीएफ रोहतक में 2018 से कार्यरत है। एसटीएफ रोहतक की साइबर सेल में तैनाती के दौरान उन्होंने कर्तव्य निष्ठा, मेहनत व सूझबूझ से एसटीएफ रोहतक व अन्य इकाइयों को साइबर व आसूचना उपलब्ध करवाकर तकनीकी सहायता प्रदान करके कई अपराधियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई है जिसके चलते उन्हें सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सब इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह को ई-चालानिंग एप्लीकेशन, आईटीएमएस, ई-डार एप्लीकेशन को हरियाणा में लागू करवाने के लिए दिए गए योगदान के लिए सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। एएसआई राजेश ने पूरे देश में 845 गुमशुदा बच्चों को उनके परिवार से मिलवाने का आसाधारण कार्य किया है जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, कांस्टेबल रोहित ने एसटीएफ सोनीपत में तैनाती के दौरान मुख्य अपराधियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर सेवा में असाधारण साहस का प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जिसके चलते उन्हें सम्मानित किया गया। इसी प्रकार हरियाणा 112 के 25 अन्य पुलिसकर्मियों को भी उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आज सम्मानित किया गया ।

ये रहे उपस्थित-

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ह्यूमन राइट एंड लिटीगेशन अजय सिंघल, राज्य अपराध शाखा की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आधुनिकीकरण एवं कल्याण अमिताभ सिंह ढिल्लो, सीआईडी प्रमुख सौरभ सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ईआरएसएस हरदीप दून, आईजी महिला सुरक्षा राज सिंह, आईजी कानून एवं व्यवस्था राकेश आर्य, डीआईजी राज्य अपराध शाखा हामिद अख्तर भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X