Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल एवं बेहतर स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने में पंजाब रहा आगे: मुंडियां

Updated on Wednesday, December 25, 2024 19:00 PM IST

चंडीगढ़ | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्यवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता के तहत, जल आपूर्ति और स्वच्छता विभाग ने वर्ष 2024 में ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल और बेहतर स्वच्छता सुविधाएं प्रदान करने में उल्लेखनीय लक्ष्य हासिल किए हैं।

विभाग की वर्षभर की उपलब्धियों का खुलासा करते हुए जल आपूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि 'हर घर जल' के तहत पंजाब 100% ग्रामीण घरों को पाइप के जरिए जल आपूर्ति देने वाला देश का पांचवां राज्य बन गया है। जल गुणवत्ता और पानी की कमी की समस्याओं को हल करने के लिए 2174 करोड़ रुपये की लागत से 1706 गांवों को कवर करने वाले 15 बड़े नहरी जल परियोजनाएं चल रहे हैं । इन परियोजनाओं से लगभग 25 लाख की आबादी और 4 लाख परिवार लाभान्वित होंगे।

हर ग्रामीण घर को पाइप के जरिए जल आपूर्ति देने वाला देश का पांचवां राज्य बना पंजाब

मुंडियां ने आगे बताया कि राज्य के सभी गांवों ने स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत खुले में शौच मुक्त दर्जा प्राप्त किया है। यह दर्जा प्राप्त करने के लिए कुल 5.64 लाख व्यक्तिगत घरेलू शौचालय और 1340 सामुदायिक शौचालय बनाए गए हैं। पंजाब के 10,435 से अधिक गांव ओडीएफ प्लस (इच्छुक) बन चुके हैं और 1,289 गांवों ने ओडीएफ प्लस (मॉडल) का दर्जा प्राप्त किया है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 3366 गांवों में और ग्रे वॉटर प्रबंधन के लिए 9909 गांवों में अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

जल आपूर्ति और स्वच्छता मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएबीएल मान्यता प्राप्त 31 जल परीक्षण प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क सक्रिय है। इसके अलावा, दो मोबाइल जल परीक्षण प्रयोगशालाएं भी हैं, जो गांवों में मौके पर ही जल की गुणवत्ता जांचने में मदद करती हैं। प्रत्येक जिले में एक एनएबीएल मान्यता प्राप्त कार्यशील प्रयोगशाला उपलब्ध है।

उन्होंने यह भी बताया कि पेडा के सहयोग से गौशालाओं में गोबर प्रबंधन के लिए जिला स्तर पर 20 बायोगैस प्लांट स्थापित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए ब्लॉक स्तर पर 23 प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन यूनिट स्थापित की गई हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X