Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

देश को सर्व शिक्षा अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ जैसी योजनाएं देने वाले अटल जी की स्मृतियां अमिट: नायब सैनी

Updated on Wednesday, December 25, 2024 19:00 PM IST

गुरुग्राम। देश को सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार की दुनिया में तेजी से आगे बढ़ाने वाले, टेक्नोलॉजी को आम आदमी की पहुंच तक लाने वाले, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के तहत भारत के महानगरों को एक सूत्र में जोडऩे वाले, पोखरण में सफल परीक्षण करवाकर देश को परमाणु शक्ति बनाने वाले, देश को सर्व शिक्षा अभियान और प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ जैसी योजनाएं देने वाले अटल जी आज भी लोगों की स्मृतियों पर अमिट हैं। यह बात मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को यहां भाजपा कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर आयोजित समारोह में कही। इससे पूर्व उन्होंने कार्यालय परिसर में अटल जी के जीवन पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा व वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल जी की तस्वीर के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं ने राष्ट्र निर्माण के अटल आदर्श की शताब्दी वर्ष पर कार्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने किया अवलोकन

अटल जी की प्रदर्शनी के अवलोकन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज का दिन भारतीय राजनीति और जनमानस के लिए सुशासन का अटल दिवस है। अटल जी सदा देश के लोगों की स्मृतियों में रहेंगे। आज पूरे देश में हर बूथ पर भाजपा के कार्यकर्ता अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी को मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि अटल जी ने हमें सुशासन की परिकल्पना दी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरातल पर उतारा और आज हम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जंयती को सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि जब तक सूरज-चांद रहेगा अटल जी का नाम रहेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अटल जी कहते थे भारत की आत्मा गांवों में बसती है, जब तक गांवों का विकास नहीं होगा तब तक भारत सोने की चिडिय़ा नहीं बन पाएगा। वाजपेयी सरकार ने बजट का 60 प्रतिशत पैसा गांवों के विकास पर खर्च किया और देखते ही देखते गांवों का कायाकल्प हो गया। प्रधानमंत्री सडक़ योजना के तहत गांवों को सीधे शहरों से जोड़ा गया। भाजपा सरकार ने लोगों के जीवन को सरल और सुगम बनाने का काम किया है।

इस मौके पर संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, हरियाणा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, गुुरुग्राम प्रभारी संदीप जोशी, जिला अध्यक्ष कमल यादव, विधायक मुकेश शर्मा, बिमला चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, पूर्व मंत्री डा. कमल गुप्ता, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, सर्वप्रिय त्यागी, जिला मीडिया प्रमुख पवन यादव, जिला कार्यालय प्रमुख यादराम जोया, महेश यादव, मनीष गाडौली और सभी प्रदेश और जिला के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X