Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने व पारदर्शिता लाने के लिए इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सबसे कारगर तरीका : बंडारू दत्तात्रेय

Updated on Wednesday, December 25, 2024 18:59 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रदेश में पारदर्शिता लाने, सुशासन लागू करने और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने में इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सबसे कारगर तरीका है। इस प्रदेश में सुशासन की राह पर चलते हुए सरकार ने पुराने तंत्र को बदलकर पब्लिक फ्रेंडली सिस्टम का निर्माण करने का प्रयास किया है, जिसमें सफलता भी मिली है।

राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर कुरुक्षेत्र स्थित एलएनजेपी अस्पताल में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले  बंडारू दत्तात्रेय ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और मरीजों को फल वितरित किए तथा प्रदेशवासियों के साथ-साथ मरीजों को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी है। राज्यपाल ने दीपशिखा प्रज्वलित करके विधिवत रूप से सुशासन दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यपाल ने मरीजों से कुशलक्षेम पूछने के साथ-साथ अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों से ना केवल बातचीत की अपितु यादगारी समूह चित्र भी करवाया।

राज्यपाल  बंडारू दत्तात्रेय ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर एलएनजेपी अस्पताल में मरीजों को वितरित किए फल, प्रदेशवासियों को दी सुशासन दिवस की शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर जिले में सुशासन दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है, ताकि प्रदेश में सुशासन कायम हो सके। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन समाज को समर्पित किया और प्रधानमंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी ने सभी को साथ लेकर देश की तरक्की के लिए काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री सच्चे देशभक्त थे, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करने का काम किया। आज उनके जन्मदिन को पूरे देश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस पावन दिवस से युवा पीढ़ी को सीखने की जरूरत है।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा दिखाई गई राह पर चलते हुए गरीबी उन्मूलन और समाज के समुचित विकास के लिए जहां जनकल्याणकारी नीतियों को शुरू किया है, वहीं इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शासन प्रक्रिया में सुधार के साथ-साथ डिजिटल इंडिया को माध्यम बनाया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर उपायुक्त नेहा सिंह, पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला, एसडीएम कपिल शर्मा, सीएमओ डा. सुखबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी और चिकित्सक मौजूद थे।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X