Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

राज्य के महत्वकांक्षी भूमिगत पाइपलाइन नेटवर्क से 40,000 हेक्टेयर से अधिक रकबे को होगा लाभ

Updated on Wednesday, December 25, 2024 18:59 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार द्वारा आरंभ किए जल संरक्षण के प्रयासों के तहत भूमि और जल संरक्षण विभाग ने वर्ष 2024 के दौरान स्थायी जल प्रबंधन और कृषि बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण मील पत्थर स्थापित किए हैं।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए भूमि और जल संरक्षण मंत्री  बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि राज्य में जल संरक्षण की कई प्रभावी परियोजनाएं लागू की गई हैं, जो भूजल को बचाते और पर्यावरण स्थिरता सुनिश्चित करते हुए पंजाब के सिंचाई क्षेत्र को एक नई दिशा प्रदान कर रही हैं।

गोयल ने कहा कि स्थायी जल प्रबंधन के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के तहत ठोस प्रयास किए जा रहे हैं, जिनसे सीधे तौर पर पूरे किसान भाईयों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में कृषि उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ पानी के उचित उपयोग को सुनिश्चित करना हमारे मिशन का महत्वपूर्ण पहलू रहा है।

पंजाब के जल प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव: भूमिगत पाइपलाइन आधारित सिंचाई नेटवर्क के विस्तार के लिए 277 करोड़ रुपए की परियोजनाएं शुरू

बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि राज्य में भूमिगत पाइपलाइन आधारित सिंचाई नेटवर्क के विस्तार के तहत 277.57 करोड़ रुपए की लागत वाली दो नई नाबार्ड वित्तपोषित परियोजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने बताया कि सिंचाई बुनियादी ढांचे के विस्तार वाली इन परियोजनाओं से 40,000 हेक्टेयर से अधिक रकबे को सिंचाई सुविधाएं मिलेंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि विभाग ने 18 भूमिगत पाइपलाइन आधारित सिंचाई परियोजनाओं की शुरुआत करके सतही पानी के वैकल्पिक स्रोतों को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 50 करोड़ रुपए से अधिक के निवेश वाली इन परियोजनाओं के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से 67 एमएलडी ट्रीटेड पानी का उपयोग किया जा रहा है, जिससे 2,233 हेक्टेयर से अधिक रकबा लाभान्वित हो रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सिंचाई के लिए टेल-एंड तक कुशलतापूर्वक पानी पहुंचाने को सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने 860 किलोमीटर भूमिगत पाइपलाइन बिछाई है, जिससे 10,841 हेक्टेयर रकबे को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत किसान समूहों को 90% सब्सिडी और व्यक्तिगत किसानों को 50% सब्सिडी प्रदान की जा रही है।

जल संरक्षण की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए 90% सब्सिडी के साथ लगभग 1,874 हेक्टेयर क्षेत्र को ड्रिप और  फूआरा सिंचाई प्रणालियों के तहत लाया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग ने भूजल के दुरुपयोग को रोकने के लिए ग्रामीण छप्पड़ों के पानी का सिंचाई हेतु उपयोग करने के लिए राज्य के 27 गांवों में सोलर-लिफ्ट सिंचाई परियोजनाएं भी शुरू की हैं।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बारिश के पानी को संरक्षित करने और भू-कटाव व बाढ़ की रोकथाम के लिए राज्य के उप-पहाड़ी कंडी क्षेत्र में 42 जल संग्रहण और पुनर्भरण संरचनाओं एवं चेक डैमों का निर्माण किया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में राज्य में पहली बार कई समर्पित कार्यक्रमों की शुरुआत की गई, जिसमें नहरों और गांवों के छप्पड़ों से सतही पानी का अधिकतम उपयोग, चेक डैम का निर्माण, मिट्टी और भूमि की सुरक्षा, बाढ़ से बचाव और छतों पर वर्षा जल पुनर्भरण पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जिससे राज्य के किसान भाइयों को लाभ पहुंचेगा।

खनन और भूविज्ञान मंत्री  बरिंदर कुमार गोयल ने कहा कि सरकार की ये उपलब्धियां जल संरक्षण और स्थायी कृषि के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये पहल न केवल तत्काल सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करेगी, बल्कि पंजाब के किसान समुदाय के लिए लंबे समय तक जल सुरक्षा भी सुनिश्चित करेगी।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X