Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एक परिवर्तनकारी पहल है- राज्यपाल

Updated on Tuesday, December 24, 2024 19:17 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने माननीय प्रधानमंत्री एवं केंद्र सरकार की महत्वाकांशी योजना- ’आयुष्मान भारत योजना’ के अंतर्गत आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को बढ़ावा देने के लिए आज राजभवन में अपना व अपने परिवार का आभा कार्ड बनवाया।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एक परिवर्तनकारी पहल है जिसका उद्देश्य एक सहज डिजिटल स्वास्थ्य पारिस्थितिकी तंत्र बनाकर भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को डिजिटल बनाना है। राज्यपाल ने आभा आईडी के बारे में बताते हुए कहा कि इसके द्वारा मरीजों की सारी स्वास्थ्य जानकारी एक विशेष डेटाबेस में उपलब्ध होगी। जिससे देश के किसी भी कोने में आपातकाल स्थिति में भी मरीज को सटीक व उचित इलाज मिल सकेगा। यह योजना कड़े डेटा सुरक्षा उपायों के साथ निर्मित की गई हैं, जिसमें मरीज का डेटा केवल स्पष्ट सहमति से ही साझा किया जाता है।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बनवाया आभा कार्ड

हरियाणा में आभा आईडी के प्रति जागरूकता पैदा करने और आभा आईडी के निर्माण को सुविधाजनक बनाने के लिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की टीम सक्रिय रूप से काम कर रही है। इस पहल का उद्देश्य एक महत्वपूर्ण जन जागरूकता अभियान के रूप में कार्य करना है, जो हरियाणा के लोगों को आभा प्रणाली को अपनाने और इसके लाभों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

इस मौके पर आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के संयुक्त निदेशक कैलाश सोनी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि अभी तक हरियाणा में 1 करोड़ 50 लाख आभा कार्ड बनाए जा चुके है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन स्टेट मिशन डायरेक्टर श्रमती संगीता तेतरवाल के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। इस दौरान आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के प्रोजेक्ट मैनेजर डार्विन अरोड़ा, मैनेजर उमेश सैनी और डेटा विश्लेषक परमिदर सिंह ने पीपीटी के माध्यम से तकनीकी जानकारी राज्यपाल को उपलब्ध करवाई।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X