Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर सरकार कर रही जनकल्याण के कार्य : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Updated on Tuesday, December 24, 2024 19:17 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा है कि सरकार महापुरुषों के बताए गए मार्ग पर चलते हुए लोगों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। महापुरुषों की प्रेरणा से ही प्रदेश में हितकारी फैसले लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री मंगलवार को सिरसा जिला के गांव फूलकां में महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जाट विकास मंच और समस्त ग्रामवासी फूलकां द्वारा आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम गांव में स्थापित की गई महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया और पौधारोपण भी किया। इसके बाद बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने भारतीय जाट विकास मंच को 21 लाख रुपये और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर शिक्षार्थ एवं धर्मार्थ ट्रस्ट को 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने आयोजक संगठन को 21 लाख और भीम राव अंबेडकर धर्मार्थ ट्रस्ट को 11 लाख रुपये देने की करी घोषणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराजा सूरजमल के जीवन को नई पीढिय़ों के लिए प्रेरणादायक व आदर्श भरा बताते हुए कहा कि  उत्तर भारत में मुगलों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले राजाओं में महाराजा सूरजमल जी का नाम बड़े ही गर्व और गौरव के साथ लिया जाता है। महाराजा सूरजमल जी ने 14 वर्ष की छोटी आयु में भरतपुर रियासत का राजकाज संभाला और फिर अनेक युद्ध जीतकर उसका विस्तार भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा सूरजमल ने अपनी दूरदर्शिता, साहस और वीरता के बल पर भरतपुर राज्य का विस्तार बहुत दूर तक किया था। वह पूर्व में गंगा तक, दक्षिण में चम्बल तक, पश्चिम में आगरा तक तथा उत्तर में दिल्ली तक फैल गया। युद्ध की अपेक्षा कूटनीति का सहारा लेकर उन्होंने अपनी प्रजा को शांति और सुरक्षा प्रदान की। अपनी ओर तनी अब्दाली की तोपों का उन्होंने अपनी कुशल रणनीति से रूख उल्टा मोड़ दिया था।

सरकार ले रही जनहितैषी फैसले

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के किसान, मजदूर, अनुसूचित जातियों, पिछड़े वर्गों का कल्याण उत्थान तथा राज्य का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित करना ही उनका ध्येय है। प्रदेश  के हर नागरिक के मान-सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है। यही पाठ सरकार ने महाराजा सूरजमल जी के महान व्यक्तित्व से सीखा है, और उन्हीं का अनुसरण  करते हुए हमारी सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी  नीतियां लागू की हैं। पूरे देश में केवल हमारा प्रदेश है, जो अन्नदाता की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करता है। साथ ही, उनकी फसलों का भुगतान 72 घंटे के भीतर किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल खरीद का पैसा भी सीधे ही डी.बी.टी. के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में डाला जाता है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये डाले गए हैं। इस साल खरीफ सीजन में बारिश देर से होने के कारण किसान भाइयों को फसल की बुवाई के लिए सिंचाई व दूसरे इंतजाम करने पड़े। हमने अपने अन्नदाता की इस पीड़ा को समझा और 2 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से 825 करोड़ रुपये की राशि किसानों को दी। सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म कर दिया है। साथ ही 133 करोड़ रुपये की पिछली बकाया राशि भी माफ की है।

प्रदेश सरकार ने किसान हित में लिए अभूतपूर्व फैसले

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसान हित में अनेक अभूतपूर्व फैसले लिए हैं। पट्टेदार किसानों और भूमि मालिकों के बीच विश्वास बहाल किया है। पहले भू-मालिकों और काश्तकारों के बीच में जमीन के कब्जे तथा मुआवजे इत्यादि को लेकर विवाद होते रहते थे। अब हमने कृषि भूमि पट्टा एक्ट लागू करके, इन विवादों को जड़ से खत्म कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज़ पट्टेदारों को उस भूमि का मालिकाना हक़ दिया है।  साथ ही, गांवों में पंचायती भूमि पर बने 500 वर्ग गज तक के मकानों में रह रहे लोगों को उनका मालिकाना हक दिया है। ये लोग कलेक्टर रेट पर रजिस्ट्री करवा कर अपना मालिकाना हक ले सकते हैं।

बिना पर्ची व खर्ची दी युवाओं को नौकरी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने हरियाणा के युवाओं को मेरिट आधार पर नौकरियां दी है। सरकार के गठन के साथ ही 24 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी ज्वाइन करवाई गई है। अब तक हरियाणा में 1 लाख 71 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुके हैं और आने वाले समय में दो लाख युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के नौकरियां दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में कैसे ठेकेदारों के हाथों हमारे युवाओं का शोषण होता था। हमारी सरकार ने युवाओं के इस दर्द को समझा और उनको शोषण से बचाने के लिए न केवल निगम बनाया, बल्कि कानून बनाकर उनके भविष्य को भी सुरक्षित किया है। अब रिटायरमेंट की उम्र तक उनको कोई हटा नहीं पाएगा।

सरकार कर रही है महिलाओं को सशक्त

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को सशक्त बना रही है। प्रदेश में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। इसके अलावा सरकार ने ‘ड्रोन दीदी योजना’ के तहत प्रथम चरण में 5,000 महिलाओं को ड्रोन पायलट का मुफ्त प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है। इस योजना में 8 लाख रुपये तक की कीमत का ड्रोन मुफ्त दिया जा रहा है। अब तक 100 महिलाओं को मुफ्त ड्रोन दिए जा चुके हैं।

महाराजा सूरजमल के जीवन से ले प्रेरणा : शिक्षा मंत्री

हरियाणा के शिक्षामंत्री  महीपाल ढांडा ने कहा कि महाराजा सूरजमल एक महान योद्धा थे। उनका गौरवशाली इतिहास हमें जीवन में चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढऩे की प्रेरणा देता है। हम उनके पदचिन्हों पर चलते हुए आने वाली पीढिय़ों तक उनकी विरासत को पहुंचाने का संकल्प करें। उन्होंने कहा कि जब हम अपने पूर्वजों व महापुरुषों के इतिहास को पढ़ते है, तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। सामाजिक समरसता का उदाहरण भी हमें महाराजा सूरजमल की जीवनी से मिलता है। हम सब न केवल महाराजा सूरजमल के इतिहास को पढ़े, बल्कि उनके आदर्शों को व्यवहार व आचरण में शामिल करें।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X