Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा शहीदी पखवाड़े के दिनों में ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मनाने जाना निंदनीय: शिरोमणी अकाली दल

Updated on Tuesday, December 24, 2024 18:33 PM IST

चंडीगढ़ | शिरोमणी अकाली दल ने आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों के शहीदी पखवाड़े के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा आस्ट्रेलिया में छुटिटयां मनाने के लिए जाने की आज कड़ी आलोचना की है। पार्टी ने जोर देकर कहा कि हालांकि किसान आंदोलन लगभग एक साल से चल रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री को इस मुददे का समाधान करने की जरा भी परवाह नही है।

यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता एडवोकेट अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि यह बेहद चैंकाने वाली बात है कि भगवंत मान ने ऐसे समय में नए साल की पार्टी मनाने का फैसला किया जब पंजाबी चुपचाप श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजाद जो पोह माह के दौरान शहीद हुए थे, उनको श्रद्धांजलि देकर शहीदी पखवाड़ा मना रहे हैं।

कहा कि राज्य में किसान आंदोलन चल रहा, लेकिन मुख्यमंत्री को इस मुददे को सुलझाने की तनिक भी चिंता नही: सरदार अर्शदीप सिंह कलेर

अकाली नेता ने कहा कि यह मुख्यमंत्री के लिए बेहद शर्मनाक बात है कि उन्होने किसानों से बात करने और प्रधानमंत्री से बात करके उनकी शिकायतों का समाधान करने की भी जहमत नही उठाई, बल्कि राजनीतिक बयान दिया कि केंद्र को किसानों की चिंता नही है। उन्होने कहा कि पंजाबियों ने अपने मुददों का समाधान करवाने के लिए ही भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री चुना था, लेकिन ऐसा करने के बजाय वह हर मुददे पर तुच्छ राजनीति कर रहे हैं।

सरदार कलेर ने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में 24 फसलों के लिए एमएसपी लागू करने में भी विफल रहे, हालांकि 2022 के चुनावों से पहले ये आप नेता दावा कर रहे थे कि वे पांच मिनट के भीतर एमएसपी लागू कर देेंगें और उनके पूर्व मंत्री ने इसकी घोषणा भी की थी।

सरदार कलेर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह चार साहिबजादों को श्रद्धाजंलि देने के साथ-साथ किसानों के मुददों और राज्य के सामने आने वाली अन्य सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए तुरंत राज्य में वापिस लौट आना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X