Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार • आर्कस्पायर में भावी वास्तुकारों ने रेलवे प्लेटफार्मों को किया री-डिजाइन

दुनिया/खेल

पीएम मोदी और चीन के प्रधानमंत्री के बीच हुआ गहन विचार-विमर्श  

Updated on Thursday, November 16, 2017 11:48 AM IST

मनीला,16 नवंबर ( न्यूज़ अपडेट इंडिया ) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के इतर चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के साथ संक्षिप्त बातचीत की। मोदी ने रविवार को फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुर्तेते द्वारा दिये गये रात्रि भोज के दौरान भी ली के साथ बातचीत की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्विटर पर लिखा है, ‘‘मनीला में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग के साथ दोनों पड़ोसी देशों ने गहन विचार-विमर्श किया।’’ (ASEAN सम्मेलन में PM मोदी ने कहा- 'आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ना होगा')

उन्होंने दोनों नेताओं की बातचीत वाली तस्वीर भी जारी की जिसमें दोनों नेता एक सोफा पर बैठकर बातचीत कर रहे है। मोदी और ली के बीच हुई बैठक के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने बाद में मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि बरामदे (लाउन्ज) में यह बैठक हुई जिसमें दोनों नेता दो सम्मेलनों के बीच में एक ब्रेक के दौरान मिले। कुमार ने कहा कि नेताओं की लाउन्ज में हुई बैठक में कोई अधिकारी मौजूद नहीं था इसलिए वह इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी साझा करने में समर्थ नहीं है।

पिछले कुछ समय से भारत और चीन के बीच संबंधों में थोड़ी कटुता है। इसका कारण सिक्किम क्षेत्र में डोकलाम में दोनों देशों की सेना के बीच दो महीने से अधिक समय तक चला गतिरोध है। इसके अलावा पठानकोट में आतंकवादी हमले के सूत्रधार मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के प्रस्ताव के चीन के विरोध से भी दोनों देशों के बीच संबंधों में खिंचाव है। आसियान-चीन शिखर सम्मेलन में अपने संबोधन में ली ने कहा कि उनका देश 10 सदस्यीय समूह के साथ संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह बात ऐसे कही जब समूह के कई देशों ने दक्षिण चीन सागर में चीन के बढ़ते आक्रामक रुख को लेकर चिंता जतायी है।

Have something to say? Post your comment
Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

Father and Daughter Set World Record

: Father and Daughter Set World Record

चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

: चर्चिल लेन पर गांधी की प्रतिमा ने दिया संदेश, हर व्यक्ति बने ‘वन मैन आर्मी’: राम मोहन राय

कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

: कॉमनवेल्थ गेम्स में दमदार प्रदर्शन पर नीता अंबानी ने टीम इंडिया को दी बधाई

रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

: रिलायंस की राइज वर्ल्डवाइड से जुड़ीं भारत की उभरती क्रिकेटर गुनालन कमालिनी 

हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

: हाउडी मोदी के बाद मेलबर्न मीट्स मोदी में करनाल का लाल छाया, प्रधानमंत्री मोदी ने सिर पर हाथ रखकर दिया आशीर्वाद

शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

: शांति, भाईचारे और निष्काम कर्म के वैश्विक संदेश के साथ क्योटो (जापान) में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य समापन

जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

: जॉर्जिया से गैंगस्टर वैनकेट गर्ग का प्रत्यर्पण, STF हरियाणा को बड़ी सफलता

मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

: मुख्यमंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात

आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

: आबू रोड में होगी 10वीं एसडीपीएफ राष्ट्रीय चैंपियनशिप

X