Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

वर्ष 2024 में भवन निर्माण और शहरी विकास विभाग

Updated on Monday, December 23, 2024 19:26 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब सरकार द्वारा राज्य के नागरिकों, विशेषकर शहरी निवासियों को बड़ी राहत देने और योजनाबद्ध शहरी विकास को गति प्रदान करने के लिए वर्ष 2024 में बड़े कदम उठाए गए। मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने राज्यवासियों की पुरानी मांग को पूरा करते हुए एन.ओ.सी. के बिना रजिस्ट्रियां शुरू करने का सपना साकार किया।

वर्ष 2024 में किए गए विशेष कार्यों की जानकारी देते हुए भवन निर्माण और शहरी विकास मंत्री स हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि राज्य सरकार ने पापरा (पी ए आर ए ) एक्ट में संशोधन करके 500 गज तक के प्लॉट की रजिस्ट्री के लिए एन.ओ.सी. की शर्त समाप्त कर दी। इसके लिए बाकायदा विधानसभा में विधेयक पारित किया गया। बिल के कानून बनने के बाद शहरी विकास और राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर 1 दिसंबर से 28 फरवरी 2025 तक तीन महीने का समय दिया है ताकि नागरिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

राज्यवासियों की पुरानी मांग पूरी, एन.ओ.सी. के बिना रजिस्ट्रियां शुरू: मंत्री मुंडियां

स मुंडियां ने आगे बताया कि विभाग ने पारदर्शिता के जरिए दो सफल ई-नीलामियों के माध्यम से संपत्तियों की बिक्री से 5060 करोड़ रुपये अर्जित किए। विभिन्न विकास प्राधिकरणों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में ग्रुप हाउसिंग, पेट्रोल पंप, होटल साइट्स, एस.सी.ओ., बूथ, औद्योगिक और आवासीय प्लॉट्स की ई-नीलामी के माध्यम से अगस्त में 3000 करोड़ रुपये और अक्टूबर में 2060 करोड़ रुपये की आय हुई। इससे जहां शहरी निवासियों को अपने लिए घर मिला, वहीं व्यावसायिक गतिविधियों को शुरू करने में भी मदद मिली।

मंत्री ने यह भी बताया कि प्रमोटर्स और डेवलपर्स को पारदर्शी, बाधारहित और सुगम सेवाएं प्रदान करने के लिए रियल एस्टेट से संबंधित क्लीयरेंस प्रमाणपत्र जारी करने के उद्देश्य से अक्टूबर और दिसंबर में दो विशेष मेगा कैंप आयोजित किए गए। इन कैंपों में पहली बार सरकार ने स्वयं प्रमोटर्स और डेवलपर्स को बुलाकर प्रमाणपत्र वितरित किए। इन कैंपों में 178 प्रमोटर्स और बिल्डर्स को प्रमाणपत्र जारी किए गए, जिनमें पहले कैंप में 51 और दूसरे कैंप में 127 प्रमाणपत्र शामिल हैं।

विभिन्न विकास प्राधिकरणों ने इन कैंपों में कॉलोनियों के लाइसेंस, पूर्णता प्रमाणपत्र, आंशिक पूर्णता प्रमाणपत्र, लेटर ऑफ इंटेंट, ज़ोनिंग प्लान, भवन योजनाएं, और प्रमोटर पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रदान किए।

मंत्री मुंडियां ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व में सरकार राज्यवासियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी बेहतरी के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बीते वर्ष के दौरान बड़े कार्य किए गए हैं और भविष्य में लोक कल्याण के कार्य जारी रहेंगे। नए वर्ष में विभाग द्वारा और अधिक ई-नीलामियां आयोजित की जाएंगी और मेगा कैंपों के माध्यम से और अधिक क्लीयरेंस प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X