Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

पंजाब की सौर ऊर्जा की दिशा में बड़ी छलांग: पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम करने के लिए 66 सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जाएंगे

Updated on Monday, December 23, 2024 19:26 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के नवीनीकरणीय और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री  अमन अरोड़ा ने आज बताया कि राज्य को सौर ऊर्जा उत्पादन में अग्रणी बनाने और पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से पंजाब सरकार द्वारा कुल 264 मेगावाट क्षमता के 66 सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हर प्लांट 4 मेगावाट क्षमता का होगा।

उन्होंने आज यहां मैसर्स वी.पी. सोलर जनरेशन प्राइवेट लिमिटेड को सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एल.ओ.ए.) सौंपा। उन्होंने बताया कि ये प्लांट पी.एस.पी.सी.एल. के 66-के.वी. सब-स्टेशनों के पास लगाए जाएंगे।

बताया गया है कि इस कंपनी को पारदर्शी तरीके से बोली प्रक्रिया के माध्यम से चुना गया है। इसके बाद पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग (पी.एस.ई.आर.सी.) ने 2.38 रुपये प्रति किलोवाट घंटा की दर पर पी.एस.पी.सी.एल. को 25 साल के पी.पी.ए. के तहत सौर ऊर्जा उपलब्ध कराने की सहमति दी है।

नवीनीकरणीय और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री ने मैसर्स वी.पी. सोलर जनरेशन प्राइवेट लिमिटेड को सोलर पावर प्लांट स्थापित करने के लिए सौंपा एल.ओ.ए.

अमन अरोड़ा ने बताया कि सौर ऊर्जा का यह वाणिज्यिक प्रोजेक्ट दिसंबर 2025 तक पूरा हो जाएगा। इस प्रोजेक्ट के चालू होने पर सालाना लगभग 400 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन होगा। इस फीडर-आधारित सोलराइजेशन प्रोजेक्ट के लागू होने से कृषि बिजली सब्सिडी में लगभग 176 करोड़ रुपये की सालाना बचत होने की संभावना है। यह प्रोजेक्ट राज्य की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में महत्वपूर्ण योगदान करेगा और इसके साथ-साथ ऊर्जा के पारंपरिक स्रोतों पर निर्भरता कम करने के साथ-साथ कार्बन उत्सर्जन को भी घटाएगा। इन सोलर पावर प्लांटों से उत्पन्न ऊर्जा को राज्य में डिस्ट्रिब्यूटेड एनर्जी कंपोनेंट ऑफ रिन्यूएबल पर्चेज ऑब्लिगेशन (आर.पी.ओ.) के तहत लक्ष्यों में शामिल माना जाएगा।

अमन अरोड़ा ने पेडा अधिकारियों को इस प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से समय पर लागू करने के लिए हर संभव प्रयास करने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि यह पहल राज्य में लगभग 1,056 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करेगी, जिससे राज्य में गैर-परंपरागत ऊर्जा क्षेत्र में कुशल और अर्ध-कुशल व्यक्तियों के लिए रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे।

इस अवसर पर पेडा के निदेशक  एम.पी. सिंह, जॉइंट डायरेक्टर  राजेश बांसल, मैसर्स वी.पी. सोलर जनरेशन प्रा. लिमिटेड के निदेशक  प्रमोद चौधरी,  हरपाल सिंह संधू उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X