Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

सतत भविष्य के लिए पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में प्रयास कर रहा है पंजाब : अमन अरोड़ा

Updated on Saturday, December 21, 2024 16:16 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री  अमन अरोड़ा ने पहले सिख गुरु नानक देव जी द्वारा बताए गए फलसफा, "पवन गुरु पानी पिता, माता धरति महतु" (हवा गुरु है, पानी पिता है और धरती माता है) का उल्लेख करते हुए कहा कि सतत भविष्य की प्राप्ति के लिए पंजाब द्वारा पारंपरिक ईंधन पर निर्भरता को कम करने और हरित ऊर्जा की ओर परिवर्तन करने की रणनीति पर काम किया जा रहा है। वे यहां एक होटल में पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) द्वारा ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी, बिजली मंत्रालय के सहयोग से आयोजित राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।

पंजाब ने 1000 से अधिक सरकारी इमारतों को ऊर्जा-कुशल बनाकर 6800 मेगावाट को नवीकरणीय ऊर्जा में सफलतापूर्वक परिवर्तित किया: नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री

उन्होंने कहा कि सैकड़ों साल पहले हमारे पहले गुरु साहिब ने हवा को गुरु का दर्जा दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि अंततः दुनिया अब जलवायु परिवर्तन की सच्चाई के प्रति जागरूक हो रही है। समय की मांग है कि सभी इस संकट की गंभीरता को स्वीकार करें और हमारी धरती की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करें।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने स्कूलों सहित 1000 से अधिक सरकारी इमारतों को ऊर्जा-कुशल बनाकर 6800 मेगावाट को नवीकरणीय ऊर्जा में सफलतापूर्वक परिवर्तित किया है। 6200 मेगावाट को नवीकरणीय ऊर्जा में बदलने के लिए एक और परियोजना प्रक्रिया अधीन है। इसके अलावा, राज्य में 2.16 लाख ऊर्जा-कुशल बीईई 4-स्टार रेटिंग वाले कृषि पंप सेट लगाए गए हैं। राज्य में 750 से अधिक इमारतें ईसीबीसी (एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड) के अनुरूप हैं।

पंजाब को ऊर्जा-कुशल राज्य में बदलने के लिए उन्होंने राज्य के निवासियों से सरकार का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार केवल एक ईको-सिस्टम तैयार कर सकती है, लेकिन मुख्य जिम्मेदारी निजी संस्थानों की है क्योंकि उन्हें अपनी संस्थाओं को ऊर्जा-कुशल तकनीकों से सुसज्जित करना है।

उन्होंने पुरानी कहावत "पैसे की बचत करके भी पैसा कमाया जा सकता है" का उल्लेख करते हुए ऊर्जा बचत के महत्व पर जोर दिया और कहा कि, "ऊर्जा की बचत करना ही ऊर्जा का उत्पादन करना है।" इस दौरान उन्होंने ऊर्जा-कुशलता प्रौद्योगिकी और ऊर्जा संरक्षण दिवस समारोह पर प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत विभाग के प्रमुख सचिव  अजोय कुमार सिन्हा ने राज्य में बिजली की मांग और आपूर्ति के बीच अंतर को पाटने के लिए ऊर्जा संरक्षण और ऊर्जा-कुशलता की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को अपनाने और ऊर्जा-कुशलता के उपायों को समझदारी से अपनाने की अपील की।

पेडा के निदेशक  एम.पी. सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों में ऊर्जा संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के महत्व के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए राज्य में ऊर्जा संरक्षण कार्यक्रमों के तहत की गई पहलों को उजागर किया। उन्होंने बताया कि पंजाब ईसीबीसी, ईसी सप्ताह मनाने, 85 से अधिक क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को लागू करने और ईसीबीसी और हरित भवनों को प्रोत्साहित करने के साथ ऊर्जा-कुशलता के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों में से एक है।

इस राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के समारोह में जीआरआईएचए काउंसिल की डिप्टी सीईओ शबनम बस्सी , वीपी बिजनेस डेवलपमेंट ग्लोबल नेटवर्क फॉर ज़ीरो के गौरव मुखीजा, पीएसपीसीएल, जल आपूर्ति और स्वच्छता, लोक निर्माण विभाग, स्थानीय निकाय, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, गमाडा सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X