Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

मंत्री श्रुति चौधरी ने राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण से मावी बैराज का निर्माण करवाने का किया अनुरोध

Updated on Friday, December 20, 2024 18:54 PM IST

चंडीगढ़ | हरियाणा की सिंचाई मंत्री  श्रुति चौधरी ने राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण से पानीपत के पास मावी बैराज का निर्माण करवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस बैराज से राजस्थान को पानी की उपलब्धता हथनीकुण्ड बैराज से भी ज्यादा करवाई जा सकती है और इससे हरियाणा को भी अतिरिक्त पानी मिल सकेगा।

श्रुति चौधरी ने यह मांग केन्द्रीय राज्य जल शक्ति मंत्री राज भूषण चौधरी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई 38वीं वार्षिक अंतर्राज्यीय नदी जोड़ बैठक में की। सिंचाई मंत्री ने बताया कि यमुना नदी हरियाणा से होकर बहती है और यहां पानी संग्रहण की कोई व्यवस्था नहीं है। बरसात के दिनों में यह पानी व्यर्थ बहकर यमुना नदी से बंगाल की खड़ी में चला जाता है। इस लिंक के बन जाने से हरियाणा को अतिरिक्त पानी मिलेगा, जिससे प्रदेश में सिंचाई के साथ-साथ पीने के लिए भी पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सकेगा।

हरियाणा की तरफ से नदी जोड़ के एक महत्वपूर्ण बिन्दु पर उन्होंने राष्ट्रीय जल विकास अभिकरण को अवगत करवाया कि शारदा नदी का बहाव नेपाल से होने के कारण शारदा यमुना इन्टरलिंकिंग पर नेपाल सरकार की सहमति में देरी होने से यह मामला काफी समय से लम्बित है। बैठक में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के  अतिरिक्त मुख्य सचिव  अनुराग अग्रवाल तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X