Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

दुकानों, फैक्ट्रियों और व्यापारिक संस्थानों के कर्मचारियों को वोट डालने के लिए 21 दिसंबर, 2024 को 'क्लोज डे' घोषित

Updated on Thursday, December 19, 2024 19:04 PM IST

चंडीगढ़ | पंजाब के 5 नगर निगमों और 41 नगर काउंसिलों के सामान्य और उपचुनावों के अलावा कुछ अन्य वार्ड-वार उपचुनाव 21 दिसंबर, 2024 को होंगे। इन स्थानीय निकाय के चुनावों में वोटरों को सही तरीके से अपना वोट डालने के लिए निम्नलिखित जानकारी आम जनता के साथ साझा की जा रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब राज्य चुनाव आयोग के सरकारी प्रवक्ता ने कहा बताया कि 21 दिसंबर (शनिवार) को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट,1881तहत नगर निगमों के अधिकार क्षेत्र, जहां चुनाव हो रहे हैं, में स्थित पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों में सार्वजनिक छुट्टी घोषित की जाएगी।

उन्होंने आगे बताया कि सरकारी कर्मचारी और अन्य कार्यकर्ता, जो इन नगर निगमों के वोटर हैं लेकिन किसी अन्य स्थान पर काम करते हैं, उन्हें नियमों के अनुसार विशेष छुट्टी दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जिन स्कूलों की इमारतों का उपयोग चुनावों के लिए किया जा रहा है, उन स्कूलों में भी छुट्टी घोषित की जाएगी।

आम जनता को सूचित किया जाता है कि 21 दिसंबर, 2024 को पंजाब शॉप्स एंड कमर्शियल एस्टैब्लिशमेंट्स एक्ट, 1958 और फैक्ट्री एक्ट, 1948 के तहत नगर निगम चुनावों वाले क्षेत्रों को 'क्लोज डे' के रूप में घोषित किया गया है ताकि इन क्षेत्रों में स्थित दुकानों, फैक्ट्रियों और व्यापारिक संस्थानों के कर्मचारी अपनी वोट डाल सकें।

यह भी बताया जाता है कि  21 दिसंबर, 2024 (शनिवार) को जिन नगर निगमों के चुनाव हो रहे हैं, उनके अधिकार क्षेत्र को "ड्राई डे" के रूप में घोषित किया गया है।उन्होंने आगे कहा कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ ने सूचित किया है कि उन्होंने 21 दिसंबर, 2024 को होने वाली सभी वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं को किसी अन्य तिथि तक स्थगित कर दिया है। जो विद्यार्थी इन तिथियों पर विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले थे, वे नई तिथियों की जानकारी के लिए संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

यह भी उल्लेखनीय है कि आयोग ने चुनावों को स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से करवाने के लिए सभी उचित उपाय किए हैं और सभी मतदाताओं को प्रेरित किया है, जिनके नाम मतदाता सूचियों में दर्ज हैं, ताकि वे अपनी वोट का सही उपयोग कर सकें।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X