Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

भाजपा का संविधान को कमजोर करने का एजेंडा एक बार फिर हुआ बेनकाब: आप

Updated on Thursday, December 19, 2024 18:38 PM IST

चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कड़ी आलोचना की। आप नेताओं ने इस टिप्पणी को भारतीय संविधान के निर्माता का अपमान करार दिया और भाजपा व आरएसएस पर दलित विरोधी और संविधान विरोधी एजेंडा चलाने का आरोप लगाया।

वीरवार को जालंधर में एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए आप नेता और कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने शाह की टिप्पणियों की निंदा करते हुए कहा कि संसद में अमित शाह का दिया बयान उन लाखों भारतीयों के लिए बेहद आहत करने वाले थे जो डॉ. भीमराव अंबेडकर का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने ऐसा संविधान बनाया, जिसने खंडित राष्ट्र को एकजुट किया और वंचितों के अधिकारों की रक्षा की।

अमित शाह को डॉ. आंबेडकर के खिलाफ अपनी टिप्पणियों के लिए तुरंत माफी मांगनी चाहिए: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

ईटीओ ने कहा कि संविधान और उसके मूल्यों को कमजोर करने का भाजपा का छिपा हुआ एजेंडा एक बार फिर उजागर हो गया है। आम आदमी पार्टी ऐसे प्रयासों को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने डॉ. अंबेडकर के अनुयायियों को हुई ठेस के लिए अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी दोनों से तत्काल और बिना शर्त माफी की मांग की।

संवाददाता सम्मेलन में विधायक बलकार सिंह, पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक बाली, अमृतपाल सिंह, गुरिंदर सिंह शेरगिल, एचएस संधू, मंगल सिंह बासी और गुरचरण सिंह चन्नी सहित अन्य आप नेता मौजूद थे।

ईटीओ ने कहा कि केवल आम आदमी पार्टी ही स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान के निर्माता को उचित सम्मान देती है। उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की सभी सरकारी कार्यालयों में तस्वीर लगाने का जिक्र किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि आम आदमी पार्टी संविधान या हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों के साथ छेड़छाड़ करने वाले किसी भी कदम का विरोध करती है और आगे भी करेगी।

पवन कुमार टीनू ने संविधान के धर्मनिरपेक्ष और समावेशी मूल्यों को कमजोर करने के भाजपा नेताओं के लगातार प्रयासों को उजागर किया और भाजपा व आरएसएस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीआर अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन संविधान बनाने, देश को एकजुट करने और सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित करने में बिताया। लेकिन भाजपा और आरएसएस बार-बार उनकी विरासत को अपमानित करने और उनके बनाए संविधान को बदलने की  कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अमित शाह की टिप्पणी उनकी दलित विरोधी और आरक्षण विरोधी मानसिकता को भी दर्शाती है।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा और आरएसएस से संविधान पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा और उन्हें लोकतंत्र व समानता के मूलभूत सिद्धांतों को नुकसान पहुंचाने के किसी भी प्रयास के खिलाफ चेतावनी दी। आप नेता ने कहा कि किसी को भी डॉक्टर अंबेडकर के आदर्शों को कुचलने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X