Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

खनौरी बार्डर पर अनशन कर रहे डल्लेवाल बेहोश, तबियत बिगड़ी

Updated on Thursday, December 19, 2024 16:25 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के खनौरी बार्डर पर पिछले 24 दिन से आमरण अनशन कर रहे किसाननेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। आज दोपहर डल्लेवाल का बीपी अचानक लो हो गया और उल्टी करने के बाद वह बेहोश गए। डल्लेवाल की तबियत बिगडऩे ही वहां मौजूद डाक्टरों के हाथ-पांव फूल गए। डाक्टरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी।

डल्लेवाल की तबियत बिगडऩे की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के आला अधिकारी भी खनौरी पहुंच गए और अतिरिक्त पुलिस बल को खनौरी में तैनात कर दिया गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने वहां मौजूद किसान नेताओं के साथ डल्लेवाल की तबियत को लेकर बातचीत की। डाक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने के करीब दस मिनट बाद डल्लेवाल को होश आ गया।

होश में आते ही बोले वीसी से सुप्रीम कोर्ट में होना चाहते हैं पेश

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को किसान आंदोलन पर सुनवाई की। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से सवाल किया कि 70 साल का आदमी 24 दिन से भूख हड़ताल पर है। कौन डॉक्टर है, जो बिना किसी टेस्ट के डल्लेवाल को सही बता रहा है। 13 फरवरी 2024 से शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन चल रहा है।

पंजाब हरियाणा की सीमा पर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत गंभीर बनी हुई है। वीरवार को डल्लेवाल के अनशन के 24 दिन हो चुके हैं। आज उनकी सेहत ज्यादा बिगड़ गई है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल दोपहर में बेहोश होकर गिर पड़े। वह बाथरूम गए थे लौटते समय उन्हें चक्कर आ गया और बेहोश होकर गिर गए। उन्हें करीब 10 मिनट बाद होश आया।

होश में आने के बाद डल्लेवाल ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखेंगे। वीडियो कांफ्रैंसिंग के जरिये डल्लेवाल सर्वोच्च न्यायालय में अपना पक्ष रखने की बात कही है। सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन पहले कहा था कि किसानों के लिए उसके दरवाजे हमेशा खुले हैं।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X