पंचकूला | हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर जानलेवा हमले के बाद उनके आवास पर पहुंच घायल आशुतोष का हालचाल जाना। उन्होंने इस घटना की जानकारी ली तथा आशुतोष के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
गौरतलब है कि हमले के बाद प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज ने पंचकूला जाकर ओपी धनखड़ से मुलाकात की और उन्होंने धनखड़ के घर जाकर पूरी घटना के बारे में जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर पंचकूला में बुधवार रात जानलेवा हमला हुआ था। घर से 200 मीटर की दूरी पर ही हमलावरों ने आगे-पीछे गाड़ी लगाकर उन्हें रोका। जिसके बाद दोनों गाड़ियों से उतरे 5-6 युवकों ने आशुतोष पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बेसबॉल बैट से आशुतोष के सिर पर वार किए गए। भीड़ जमा होने पर वारदात के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। हमले के बाद जख्मी हालत में आशुतोष ने तुरंत घर में और पुलिस को इसकी सूचना दी। अभी इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, लेकिन हरियाणा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर हमला करने वाले 3 आरोपियों को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।