Monday, 19 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

पंजाब

गुरदासपुर की सीमावर्ती पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला

Updated on Thursday, December 19, 2024 16:24 PM IST

चंडीगढ़। पंजाब के जिला गुरदासपुर की एक पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया गया है। बीते 26 दिन में यह छठी घटना है। इससे पहले गुरदासपुर व अमृतसर में ग्रेनेड हमले व धमाके की घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस इस मामले में चुप है वहीं बुधवार की रात हुए इस हमले को लेकर गुरुवार को खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने जिम्मेदारी ली है।

जानकारी के अनुसार भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के गुरदासपुर जिले के अंतर्गत आते कलानौर कस्बे की बख्शीवाल चौकी पर बीती रात ग्रेनेड फैंका गया। इस धमाके में कोई जानि नुकसान तो नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह ग्रेनेड ऑटो में सवार व्यक्ति द्वारा फैंका गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। गुरुवार को दिनभर बख्शीवाल चौकी में आला अधिकारियों का आवागमन चलता रहा लेकिन किसी ने भी अधिकारिक बयान नहीं दिया। इस बीच खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने इस धमाके की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि जत्थेदार भाई रणजीत सिंह जम्मू के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।

खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली जिम्मेदारी

भाई जसङ्क्षवंद्र सिंह बागी उर्फ मनू अगवान की देखरेख में यह आप्रेशन किया गया है। पोस्ट में लिखा है कि पंजाब के युवाओं का शिकार खेलने वाले पुलिस अधिकारी सिखों के बारे में अपशब्द बोल रहे हैं। इसका जवाब मिलता रहेगा। पंजाब को बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है। यह पोस्ट जारी करने वाले ने अपना नाम खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का फतेह सिंह बागी बताया है। पंजाब में बीते 26 दिन में यह छठा हमला है। जिसमें खालिस्तानी समर्थक आतंकी संगठन 5 धमाके करने में कामयाब रहा है। पुलिस एक बम बरामद करने में सफल रही, जिसे अजनाला थाने से बरामद किया गया।

Have something to say? Post your comment
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

: श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात

झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

: झोटा हत्याकांड में न्याय मिलने तक काली पगड़ी पहनेंगे केवल सिंह ढिल्लों

अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

: अब ‘आप’ के नेताओं ने भी माना कि सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही: अविनाश राय खन्ना

एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

: एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू

मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

: मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, नहीं तो जनता सरकार को सत्ता से बाहर कर देगी: सांपला

पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

: पंजाब के किसानों को मंडियों में परेशान करना बंद करे सरकार: बलबीर सिंह सिद्धू

सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

: सीबीआई जांच की मांग को लेकर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को भेजे ज्ञापन

पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

: पठानकोट में 7.823 किलो हेरोइन सहित महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

: मैड संधू क़तल केस : मुख्य आरोपी जोबनप्रीत सिंह मुंबई से गिरफ्तार; 3 पिस्तौल बरामद

हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

: हमारा लक्ष्य मानक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम बनाना है: मुख्यमंत्री

X