Tuesday, 20 October 2026
BREAKING
• एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • एवरेस्टबीकेसीसी सीज़न 8 की राष्ट्रीय यात्रा शिमला से शुरू • गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़ • अक्षय शर्मा को आशीर्वाद देने पहुंचे संत मलकीयत नाथ जी • स्वास्थ्य कर्मचारी बोले...ओल्ड पेंशन स्कीम हमारा हक, इसे लागू करे सरकार • इश्मिता होम्स ढकोली में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 80 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण • गुरुग्राम में शुरू हुआ इको एशिया/इको इंडिया-2026 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में दो घंटे की हड़ताल कर गरजीं नर्सिंग ऑफिसर्स • दिग्गजों से मुलाकात ने बदले अक्षय शर्मा के लिए हल्का उत्तरी के समीकरण • मॉडल नहीं, यह टॉर्चर ट्रांसफर पॉलिसी, इसे रद्द करे सरकार

हरियाणा

वरिष्ठ पत्रकार रमेश गोयत की माता का निधन

Updated on Wednesday, December 18, 2024 18:45 PM IST

कैथल। वरिष्ठ पत्रकार रमेश गोयत की माता एवं स्वतंत्रता सेनानी (आजाद हिंद फौज) स्वर्गीय  मनी राम की पत्नी फूला देवी का बुधवार को 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया।  फूला देवी का अंतिम संस्कार  गांव नरड़, तहसील व जिला कैथल में पूरे राजकीय सम्मान से किया गया। विभिन्न राजनैतिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं ने रमेश गोयत की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।  फूला देवी का विवाह गांव नरड़ के स्वर्गीय मनी राम से हुआ था।  मनी राम आजाद हिंद फौज में शामिल होकर देश की आजादी में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी।  मनी राम का जन्म 6 जून 1921 को हुआ था।

मात्र 20 वर्ष की आयु में, 10 जून 1941 को वे ब्रिटिश सेना में भर्ती हुए। लेकिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रेरणादायक भाषण से प्रेरित होकर, उन्होंने 2 जुलाई 1943 को सिंगापुर में आजाद हिंद फौज की गांधी ब्रिगेड, 14वीं कंपनी में शामिल होकर अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई शुरू कर दी। मनी राम ने 13 हांगकांग सिंगापुर रॉयल इन्फैंट्री (नंबर 50733) में सेवा की और बाद में आजाद हिंद फौज में शामिल होने के कारण ब्रिटिश सेना द्वारा ब्लैकलिस्ट कर दिए गए। आजादी की लड़ाई के दौरान वे सिंगापुर और रंगून की जेलों में कैद रहे, जहां उन्हें भूखा-प्यासा रखा गया।

स्वतंत्रता सेनानी स्व. मनीराम की पत्नी थीं  फूला देवी , पैतृक गांव नरड़, जिला कैथल में राजकीय सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार

उनके पुत्र रमेश गोयत ने बताया कि जेल में अमानवीय व्यवहार और कठिन परिस्थितियों के कारण कई सैनिक बीमार हो गए, लेकिन मनी राम का देशप्रेम अडिग रहा। देश आजाद होने के बाद जब मनी राम घर लौटे, तो लंबे समय के अंतराल और कठिन संघर्ष के कारण उन्हें उनके परिजनों ने पहचानने में भी समय लिया। आजादी के बाद उन्होंने जॉइंट पंजाब पुलिस में सेवा की और 1966 में हरियाणा के गठन के बाद हरियाणा पुलिस में शामिल हुए। स्वतंत्रता सेनानी मनी राम को उनके योगदान के लिए 15 अगस्त 1972 को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा स्वतंत्रता की 25वीं वर्षगांठ पर ताम्रपत्र और पेंशन देकर सम्मानित किया गया। 29 दिसंबर 1978 को उनका स्वर्गवास हो गया। उनका जीवन और बलिदान आज भी गांव नरड़ और पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

Have something to say? Post your comment
23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

: 23 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा तीसरा सूरजकुंड दिवाली मेला

हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

: हरियाणा सरकार ने मांगा रेगुलराइजेशन पाॅलिसी के तहत नियमित किए गए कर्मचारियों का ब्यौरा

नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

: नवोदय स्कूल में 9वीं व 11वीं में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ी

मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

: मत्स्य पालकों और झींगा पालकों की हुई बल्ले बल्ले

स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

: स्वीडिश सिख समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिया हाउस में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी से की भेंट

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

: *मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्वीडन दौरे में 4000 करोड़ रुपये के एलओआई साइन*

एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

: एनआईए समर्पण भाव से जन-जन तक पहुंचा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवाएं : प्रो. सतीश गंधर्व

गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

: गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़

 डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

:  डीजीपी अजय सिंघल के जन्मदिन पर माता मनसा देवी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन

एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

: एसआईआर पर विपक्ष के भ्रामक प्रचार का तथ्यों से जवाब देगी भाजपा: डॉ. अर्चना गुप्ता

X